Follow Us on

200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग वाले Samsung Galaxy S25 Ultra की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा सीधे 8000 का Discount

200MP Camera 5000mAh battery 45W Fast charging Samsung Galaxy S25 Ultra first Sale 8000 discount on Amazon price in India specifications: सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा की सेल भारत में शुरू। जानें कीमत और ऑफर्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Feb 03, 2025, 03:54 PM (IST)

zoom icon
18

Samsung Galaxy S25 Ultra Display

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन में 6.9 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिस्प्ले में आपको 2600 Nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

zoom icon
28

Samsung Galaxy S25 Ultra Camera

Samsung Galaxy S25 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 10MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है।

zoom icon
38

Samsung Galaxy S25 Ultra Selfie Camera

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में चार Titanium फिनिश मिलते हैं, जिसमें Silverblue, Black, Whitesilver और Gray शामिल हैं।

zoom icon
48

Samsung Galaxy S25 Ultra Battery

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ आपको 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
58

Samsung Galaxy S25 Ultra RAM

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन में 12GB RAM मिलती है। वहीं, स्टोरेज की बात करें तो फोन में 256GB, 512GB और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मौजूद है।

zoom icon
68

Samsung Galaxy S25 Ultra Performance

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। यह फोन Android 15 बेस्ड One UI 7 के साथ आता है, जिसमें आपको कई गैलेक्सी एआई फीचर्स मिलते हैं। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 रेटिंग मिलेगी।

zoom icon
78

Samsung Galaxy S25 Ultra Price

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 1,29,999 रुपये है। आज फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। सेल के दौरान फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट।

zoom icon
88

Samsung Galaxy S25 Ultra Discount

Samsung Galaxy S25 Ultra के डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो फोन को HDFC बैंक कार्ड के जरिए फ्लैट 8000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही आप फोन को 6,303 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी घर ला सकते हैं।