Follow Us on

200MP कैमरा, 12GB RAM, 100W फास्ट चार्जिंग वाले Realme 11 Pro+ 5G पर बंपर ऑफर, 2000 रुपये से ज्यादा बचाने का मौका

200MP Camera 12GB RAM 100W Fast charging featured Realme 11 Pro Plus 5G discount offer on Flipkart: रियलमी के 200MP कैमरा वाले मिड बजट फोन Realme 11 Pro+ 5G की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। यह फोन 12GB RAM और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

zoom icon
15

Realme 11 Pro+ 5G का डिस्प्ले

Realme 11 Pro+ 5G में 6.7 इंच का Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। रियलमी के इस फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन के डिस्प्ले में 950 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

zoom icon
25

Realme 11 Pro+ 5G की परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7050 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में 12GB तक डायनैमिक RAM एक्सपेंशन फीचर भी मिलता है।

zoom icon
35

Realme 11 Pro+ 5G की बैटरी

Realme 11 Pro+ 5G में 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type C 100W चार्जर दिया गया है। फोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन और Wi-Fi दिया गया है।

zoom icon
45

Realme 11 Pro+ 5G का कैमरा

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा एक LED फ्लैश दिया गया है। सर्कुलर रिंग वाले डिजाइन के कैमरा मॉड्यूल में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

Realme 11 Pro+ 5G की कीमत और ऑफर्स

Realme 11 Pro+ 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 29,999 रुपये में मिलेगा। फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसे चुनिंदा बैंक के कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 750 रुपये और 500 रुपये का अलग से डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।