Follow Us on

16GB तक RAM वाले iQOO 11 5G पर 5000 रुपये की छूट, Amazon पर मिल रहा ऑफर

iQOO 11 5G पर इस समय बंपर छूट मिल रही है। हालांकि, छूट केवल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर ही है। स्मार्टफोन में 16GB तक RAM समेत 5000mAh बैटरी मिलती है। स्मार्टफोन की कीमत, सभी स्पेसिफिकेशन और ऑफर जानने के लिए नीचे पढ़ें।

zoom icon
15

IQOO 11 5G Display

इस 5G स्मार्टफोन में 1440 x 3200 पिक्सल रेजलूशन वाला 6.78 इंच का E6 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है और डिवाइस Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

zoom icon
25

IQOO 11 5G Specification

स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। वहीं, टॉप वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज से लैस है।

zoom icon
35

IQOO 11 5G Camera

फोन के बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 13MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
45

IQOO 11 5G Battery

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर रन करता है। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है।

zoom icon
55

IQOO 11 5G Price and Offer

iQOO 11 5G अमेजन पर 59,990 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसे अभी खरीदने पर 5000 रुपये की छूट मिल रही है। हालांकि, यह ऑफर केवल HDFC और ICICI बैंक के कार्ड पर दिया गया है।