Follow Us on

16GB RAM, 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाले Infinix Hot 50 5G की पहली सेल आज, Flipkart पर मिल रहा Discount Offer

16GB RAM 48MP 5000mAH Battery Infinix Hot 50 5G First Sale today 12MP Flipkart discount offer price in india specs features: Infinix के इस 5G फोन की आज पहली सेल।

zoom icon
18

Infinix Hot 50 5G First Sale

Infinix Hot 50 5G की आज भारत में पहली सेल है। पिछले हफ्ते इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। फोन दो वेरिएंट में आता है। सेल में फोन को धमाकेदार ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा।

zoom icon
28

Infinix Hot 50 5G Display

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ का डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का पिक्सल रेजलूशन 1600 x 720 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

zoom icon
38

Infinix Hot 50 5G Specs

Infinix Hot 50 5G स्मार्टफोन के दो वेरिएंट आते हैं। फोन के बेस वेरिएंट में 4GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन के टॉप वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। हैंडसेट में माइक्रो एसडी कार्ड दिया गया है, जिसकी मदद से इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

zoom icon
48

Infinix Hot 50 5G SoC

कंपनी का यह नया 5G फोन Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन Android 14 पर बेस्ड XOS 14.5 पर रन करता है।

zoom icon
58

Infinix Hot 50 5G Battery

Infinix Hot 50 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है।

zoom icon
68

Infinix Hot 50 5G Camera

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में 48MP का मेन कैमरा और एक डेप्थ सेंसर मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

zoom icon
78

Infinix Hot 50 5G Price

स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को कंपनी ने 9,999 रुपये में लॉन्च किया है। वहीं, फोन का टॉप वेरिएंट 10,999 रुपये में आया है। फोन को चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें Dreamy Purple, Sage Green, Sleek Black और Vibrant Blue शामिल है।

zoom icon
88

Infinix Hot 50 5G Offer

इस स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो जाएगी। सेल में Axis बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट है। फोन को EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी है।