Follow Us on

शानदार मौका! सस्ते मिल रहे Apple iPhone, अभी खरीदकर बचा सकते हैं हजारों रुपये

Flipkart Bachat Dhamaal Sale चल रही है। इसमें फोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका है। आज हम आईफोन पर मिल रहे ऑफर्स की बात करेंगे। आइये, कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

zoom icon
15

IPhone 11

आईफोन में 6.1 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। फोन में 128GB तक इंटरनल सेटोरेज दिया गया है। डिवाइस A13 Bionic Chip के साथ आता है। इसमें 12MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 41,999 रुपये से शुरू है। फ्लिपकार्ट से खरीदते समय Kotak Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर इस पर 2000 रुपये का डिस्काउंट है।

zoom icon
25

IPhone 12

इस आईफोन में कंपनी ने 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। हैंडसेट 6.1 इंच के डिस्प्ले और A14 Bionic चिपसेट के साथ आता है। इसमें 12MP डुअल रियर कैमरा और 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 59,900 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर फोन 53,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। साथ ही HDFC बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट भी है।

zoom icon
35

IPhone 13

iPhone 13 में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। इसमें 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन A15 Bionic चिपसेट और 12MP + 12MP रियर कैमरे से लैस है। फ्लिपकार्ट पर यह 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा, HDFC बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट भी है।

zoom icon
45

IPhone 13 Pro MAX

डिवाइस 1TB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें A15 Bionic चिपसेट दिया गया है। फोन में 6.7 इंच का डिसप्ले है। इसके अलावा, इस आईफोन में 12MP + 12MP + 12MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट पर फोन 1,39,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। Flipkart Axis बैंक के कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर है।

zoom icon
55

IPhone 14

इस आईफोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले और 512GB तक RAM मिलता है। फोन में 12MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा और A15 Bionic चिप दिया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर यह 72,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। साथ ही HDFC बैंक के कार्ड पर 4000 रुपये का डिस्काउंट भी है।