Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Sep 25, 2024, 05:01 PM (IST)
Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Sep 25, 2024, 05:01 PM (IST)
वीवो के इस फोन 6.78 इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2800 x 1260, रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 4500nits और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत है।
फोन के दो वेरिएंट आते हैं। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसका टॉप वेरिएंट 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस लगा है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में AI ऑबजेक्ट इरेजर मिलता है। इसकी मदद से आप फोटो में से कोई भी ऑबजेक्ट इरेज कर सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 5500mAh की बैटरी दी है। डस्ट और वॉटर से बचाने के लिए फोन को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
Vivo V40 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिलता है। फोन Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
इस स्मार्टफोन की कीमत 49,999 रुपये से शुरू है। इस फोन के टॉप वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है। फोन Ganges Blue और Titanium Grey कलर ऑप्शन में मिलता है।
फोन को अभी Flipkart से खरीदने पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर सभी बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिल रहा है। फोन Big Billion Days Sale में फोन 34,999 रुपये का मिलेगा।