Follow Us on

12GB RAM, 50MP कैमरा और 5160mAh बैटरी वाले iQOO Neo9 Pro 5G को सस्ते में लाएं घर, Amazon दे रहा Discount

12GB RAM 50MP camera 5160mAh Battery 120W Flashcharge Vivo iQOO Neo9 Pro 5G Discount specs feature Amazon offer price in India: iQOO के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।

zoom icon
18

IQOO Neo9 Pro 5G Display

iQOO Neo9 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2800 × 1260, रिफ्रेश रेट 144Hz और 3000 its पीक ब्राइटनेस है। फोन 1.54mm अल्ट्रा नैरो साइड बेजल से लैस है। यह HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।

zoom icon
28

IQOO Neo9 Pro 5G Specs

स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट आते हैं। फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के तीसरे और टॉप वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

zoom icon
38

IQOO Neo9 Pro 5G Camera

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.88 है। स्मार्टफोन के बैक साइड में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। बैक में फ्लैश भी दिया गया है। फोन का मेन कैमरा रात में 4K और दिन में 8K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

zoom icon
48

IQOO Neo9 Pro 5G Selfie Camera

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। यह 30fps पर 1080p रेजलूशन में वीडियो रिकॉर्ड करता है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए फोन में स्नैपशॉट, नाइट, पोर्ट्रेट, पैनोरमा, स्लो मोशन, टाइम लैप्स, प्रो, प्रो वीडियो, सुपरमून, अल्ट्रा HD डॉक्यूमेंट, लॉन्ग एक्सपोजर और पोर्ट्रेट आदि मोड मिलते हैं।

zoom icon
58

IQOO Neo9 Pro 5G Battery

iQOO Neo9 Pro 5G स्मार्टफोन में 5160mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 120W Flashcharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन मात्र 11 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

zoom icon
68

IQOO Neo9 Pro 5G SoC

iQOO Neo9 Pro 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wifi 7 और Bluetooth 5.3 दिया गया है।

zoom icon
78

IQOO Neo9 Pro 5G Price

iQOO Neo9 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत 33,999 रुपये से शुरू है। फोन का दूसरा वेरिएंट 35,999 रुपये में आता है। इस स्मार्टफोन की तीसरा और टॉप वेरिएंट 37,999 रुपये में आता है। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है। इसमें Fiery Red और Conqueror Black शामिल हैं।

zoom icon
88

IQOO Neo9 Pro 5G Offer

iQOO Neo9 Pro 5G स्मार्टफोन को अभी अमेजन से खरीदने पर 2000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिल रहा है। फोन को 1842 रुपये की मासिक किस्त पर मिल रहा है। फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।