Follow Us on

12GB RAM, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 50 Fusion 5G पर मिल रहा Discount, पाएं Offer

12GB RAM 50MP Camera 5000mah Battery Motorola Edge 50 Fusion 5G Price in India Specs discount offer: मोटोरोला के इस फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट।

zoom icon
18

Motorola Edge 50 Fusion Display

Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में 6.67 इंच का Full HD+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पिक्सल रेजलूशन 2400 x 1080p और पीक ब्राइटनेस 1600 nits है। मोटोरोला के इस हैंडसेट में Corning Glass 5 प्रोटेक्शन, SGS लो ब्लू लाइट और SGS लो मोशन ब्लर जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

zoom icon
28

Motorola Edge 50 Fusion Specs

Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन को दो रैम और स्टोरेद वेरिएंट में खरीदने का मौका मिलता है। फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB मिलता है। फोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता है। इसके लिए फोन में माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट नहीं मिलता है।

zoom icon
38

Motorola Edge 50 Fusion SoC

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में कंपनी ने Octa-core 4nm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा, स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। हालांकि, फोन को लेटेस्ट Android 15 में अपग्रेड कर सकते हैं।

zoom icon
48

Motorola Edge 50 Fusion Camera

Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन के बैक साइड में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन के बैक में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा के साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर लगा है। रियर में LED flash और HDR सपोर्ट भी दिया गया है।

zoom icon
58

Motorola Edge 50 Fusion Selfie Camera

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola Edge 50 Fusion फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसका फ्रंट कैमरा 30fps पर 4K और 30fps पर 1080p रेजलूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन में डुअल कैप्चर, स्पॉट कलर, पोर्ट्रेट, लाइव फ़िल्टर, ग्रुप सेल्फी, प्रो मोड और ऑटो स्माइल कैप्चर जैसे कई कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

zoom icon
68

Motorola Edge 50 Fusion Battery

Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में 5000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। यह फोन TurboPower 68W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए इसमें type-C पोर्ट दिया गया है। बता दें कि फोन 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm के हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।

zoom icon
78

Motorola Edge 50 Fusion Price

Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन की कीमत 20,999 रुपये से शुरू है। इस फोन का टॉप वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है। फोन को चार कलर ऑप्शन में खरीदने का मौका है। इसमें Forest Blue, Forest Green, Hot Pink और Marshmallow Blue शामिल है।

zoom icon
88

Motorola Edge 50 Fusion Offer

Motorola Edge 50 Fusion को अगर आप अभी Amazon से खरीदें तो फोन पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर SBI के कार्ड से पेमेंट करने पर दिया जा रहा है। फोन को EMI पर भी खरीदा जा सकता है। फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी है।