Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: May 27, 2024, 03:52 PM (IST)
Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: May 27, 2024, 03:52 PM (IST)
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED Plus डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, आस्पेक्ट रेशियो और पिक्सल रेजलूशन 2400 x 1080 है।
सैमसंग के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 14 पर बेस्ड One UI 6.0 पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, रियर में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मेक्रो लेंस लगा है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसमें पोट्रेट, नाइट और कई फोटोग्राफी मोड मिलते हैं।
Samsung Galaxy F55 5G के बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इसका टॉप वेरिएंट आता है।
सैमसंग का यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, NFC, USB Type-C जैसे कई दमदार फीचर्स मिल रहे हैं।
फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 29,999 रुपये में आया है। इसे दो कलर ऑप्शन में लाया गया है।
फोन की अर्ली सेल आज शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगी। इसे फ्लिपकार्ट और सैमसंग की वेबसाइट से खरीद पाएंगे।