Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Apr 30, 2024, 06:56 PM (IST)
Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Apr 30, 2024, 06:56 PM (IST)
ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का Full HD+ Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2412 x 1080, स्क्रीन टू बॉडी रेश्य और रिफ्रेश रेट 120Hz है।
इस स्मार्टफोन का एक ही वेरिएंट आता है। इसमें 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में 12GB तक RAM को बढ़ा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 32MP का दूसरा सेंसर और 32MP का तीसरा सेंसर दिया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट कैमरे में 32MP का कैमरा दिया गया है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए फोन में अल्ट्रा पोट्रेट कैमरा सिस्टम, टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इस स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है। हैंडसेट 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C पोर्ट मिलता है।
स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया गया है।
Oppo Reno 11 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत 39,999 रुपये है। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आता है। इसमें Pearl White और Rock Grey शामिल है।
फ्लिपकार्ट में फोन पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिलता है। हालांकि, यह ऑफर चुनिंदा बैंक के कार्ड पर मिल रहा है। फोन पर 35 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।