Follow Us on

12GB RAM, 32MP सेल्फी कैमरा, 256GB स्टोरेज और दमदार फीचर्स वाले Oppo Reno 10 Pro की कीमत हुई कम, मिल रहे कमाल के ऑफर्स

12GB RAM 32MP Selfie Camera 256GB Storage featured Oppo Reno 10 Pro 5G price cut check offers on Flipkart: ओप्पो ने अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Reno 10 Pro 5G की कीमत में भारी कटौती की है। यह स्मार्टफोन 12GB RAM, 256GB स्टोरेज, 32MP से्लफी कैमरा के साथ आता है।

zoom icon
18

Oppo Reno 10 Pro 5G

Oppo Reno 10 Pro 5G की कीमत में पहली बार कटौती की गई है। ओप्पो की यह स्मार्टफोन सीरीज इस साल दूसरी छमाही में लॉन्च किया गया था।

zoom icon
28

Oppo Reno 10 Pro 5G का डिस्प्ले

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन के डिस्प्ले में कर्व्ड डिजाइन दिया गया है और यह पंच-होल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट मिलता है।

zoom icon
38

Oppo Reno 10 Pro 5G की परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

zoom icon
48

Oppo Reno 10 Pro 5G की बैटरी

ओप्पो के इस फोन में 4,600mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

zoom icon
58

Oppo Reno 10 Pro 5G का कैमरा

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा, 32MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा।

zoom icon
68

Oppo Reno 10 Pro 5G के वेरिएंट्स

ओप्पो का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 256GB में आता है। जुलाई में इसे 39,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन को Glossy Purple और Silver Grey कलर वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं।

zoom icon
78

Oppo Reno 10 Pro 5G की नई कीमत

इस स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इस फोन को अब 37,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है।

zoom icon
88

Oppo Reno 10 Pro 5G पर ऑफर

फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की कीमत 39,999 रुपये ही लिस्ट की गई है। हालांकि, इस फोन की खरीद पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट चुनिंदा बैंक के कार्ड्स पर मिल रहा है।