Follow Us on

12GB RAM, 256GB स्टोरेज, 80W सुपरफास्ट चार्जिंग वाले OnePlus 10R 5G पर 'मस्त' ऑफर, मिलेगा 2000 रुपये का Flat Discount

12GB RAM 256GB Storage 80W Fast Charging featured OnePlus 10R 5G huge discount offer on Amazon Sale check price and specs: वनप्लस के सुपरफास्ट चार्जिंग वाले मिड बजट स्मार्टफोन OnePlus 10R 5G की खरीद पर अच्छी डील मिल रही है। यह फोन 12GB RAM, 256GB स्टोरेज जैसे जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है।

zoom icon
15

OnePlus 10R का डिस्प्ले

OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच का पंच-होल डिजाइन वाला सुपर डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ यानी 2400 x 1080 पिक्सल है। साथ ही, यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 20:9 है और यह 394 पिक्सल पर इंच यानी ppi को सपोर्ट करता है।

zoom icon
25

OnePlus 10R की परफॉर्मेंस

वनप्लस का यह मिड बजट स्मार्टफोन ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8100 Max प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 12GB तक RAM और 25GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन Android 12 पर बेस्ड OxygenOS के साथ लॉन्च हुआ था, जिसे अपग्रेड किया जा सकता है।

zoom icon
35

OnePlus 10R की बैटरी

इस स्मार्टफौन में 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जिसके साथ 80W SuperVOOC USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलगेा। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 10 मिनट चार्ज करके दिन भर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

zoom icon
45

OnePlus 10R का कैमरा

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी यानी मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का मैक्रो और 2MP का एक और कैमरा मिलेगा। रियर पैनल में डुअल LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। साथ ही, फोन का कैमरा नाइड फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है।

zoom icon
55

OnePlus 10R की कीमत और ऑफर

OnePlus 10R 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 38,999 रुपये में आता है। इस फोन को Amazon से खरीदने पर कुछ कार्ड्स के साथ 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसे 1,672 रुपये की EMI में घर ला सकते हैं।