Follow Us on

Flipkart Sale: 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन्स पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Flipkart पर Mobile Bonanza सेल चल रही है। यहां सेल के तहत 108MP कैमरा वाले धांसू स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बताने वाले हैं। फोन्स की लिस्ट, सभी ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।

zoom icon
15

Poco X5 Pro 5G

पोको के इस फोन में 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ 8GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन 108MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 5000mAh की बैटरी और Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है। फोन की कीमत 21,999 रुपये से शुरू है। सेल में ICICI बैंक और HDFC बैंक के कार्ड पर 1000-1000 रुपये की छूट है।

zoom icon
25

Samsung Galaxy M53 5G

सैमसंग का यह 5G फोन 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन 6.7 इंच के डिस्प्ले से लैस है। 8GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। सेल में HDFC बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये का डिस्काउंट है।

zoom icon
35

Xiaomi 11T Pro 5G Hyperphone

शाओमी के इस फोन में 8GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी और 108MP का मेन कैमरा दिया गया है। डिवाइस 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ आता है। फ्लिपकार्ट सेल में फोन 28,390 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। साथ ही HDFC बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये का डिस्काउंट है।

zoom icon
45

Vivo V23 Pro 5G

वीवो का यह 5G फोन 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6.56 इंच का डिस्प्ले, 4300mAh की बैटरी और Mediatek Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 108MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर यह 38,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। फोन पर 1250 रुपये की छूट है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy A73 5G

सैमसंग का यह 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर, 108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, डिवाइस 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज से लैस है। इसकी शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है। सेल में फोन पर 1,250 रुपये का डिस्काउंट है।