Follow Us on

108MP कैमरा, 8GB RAM, 5000mAh बैटरी वाले OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की पहली सेल, मिल रहा 1000 रुपये का Instant Discount

108MP Camera 8GB RAM 5000mAh battery featured OnePlus Nord CE 3 Lite 5G first sale in India today on Amazon Check price features and offers: वनप्लस के हाल में लॉन्च हुए 108MP कैमरा वाले फोन की पहली सेल आज यानी 11 अप्रैल को दिन के 12 बजे Amazon पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

zoom icon
15

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का डिस्प्ले

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें पंच-होल कैमरा डिजाइन दिया गया है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी मिलेगा।

zoom icon
25

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की परफॉर्मेंस

वनप्लस के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM + 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की RAM को 16GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 8GB वर्चुअल RAM एक्सपेंशन फीचर मिलेगा।

zoom icon
35

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की बैटरी

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 67W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह फोन Android 13 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करेगा।

zoom icon
45

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का कैमरा

वनप्लस के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत और ऑफर

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 21,999 रुपये है। पहली सेल में फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ICICI बैंक यूजर्स को मिलेगा। इस फोन को दो कलर ऑप्शन- Pastel Lime और Chromatic Grey में खरीद सकेंगे।