Follow Us on

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB RAM वाले Redmi Note 11 Pro Plus 5G पर धांसू ऑफर

Redmi Note 11 Pro Plus 5G स्मार्टफोन पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। रेडमी का यह स्मार्टफोन 108MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी, 8GB RAM जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Written By: Harshit Harsh | Edited By: Harshit Harsh | Published: Mar 18, 2023, 08:15 PM (IST) | Edited: Mar 19, 2023, 04:36 AM (IST)

zoom icon
15

Redmi Note 11 Pro+ 5G का डिस्प्ले

Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का FHD+ SuperAMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल कैमरा डिजाइन दिया गया है और यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

zoom icon
25

Redmi Note 11 Pro+ 5G की परफॉर्मेंस

रेडमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

zoom icon
35

Redmi Note 11 Pro+ 5G की बैटरी

Redmi Note 11 Pro Plus 5G में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड MIUI पर काम करात है। इस फोन में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी मिलता है।

zoom icon
45

Redmi Note 11 Pro+ 5G का कैमरा

रेडमी के इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। इसके अलावा बैक में LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा।

zoom icon
55

Redmi Note 11 Pro+ 5G की कीमत और ऑफर

यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को Flipkart से खरीदने पर 10 प्रतिशत या 1000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल सकेगा।