Follow Us on

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB RAM वाले Realme 10 Pro 5G पर बंपर ऑफर, बचाएं हजारों रुपये

रियलमी के इस साल लॉन्च हुए 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन Realme 10 Pro की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। यह फोन 8GB RAM, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है।

Written By: Harshit Harsh | Edited By: Harshit Harsh | Published: Jul 06, 2023, 08:32 PM (IST) | Edited: Jul 07, 2023, 04:45 AM (IST)

zoom icon
15

Realme 10 Pro 5G का डिस्प्ले

रियलमी के इस फोन में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन मिलेगा। साथ ही, इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

zoom icon
25

Realme 10 Pro 5G की परफॉर्मेंस

रियलमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

zoom icon
35

Realme 10 Pro 5G की बैटरी

Realme 10 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type C 33W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। यह Android 13 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

zoom icon
45

Realme 10 Pro 5G का कैमरा

रियमली के इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

Realme 10 Pro 5G की कीमत और ऑफर

रियलमी 10 प्रो दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 19,999 रुपये में आता है। फोन को HDFC/SBI कार्ड से खरीदने पर 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। साथ में 3,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।