Follow Us on

108MP बैक, 50MP फ्रंट और 5000mAh बैटरी के साथ HMD Fusion भारत में लॉन्च, तस्वीरों में देखें First Look

108MP back 50MP front camera 5000mAh battery HMD Fusion launched in India first look price specs: HMD Fusion स्मार्टफोन तगड़े फीचर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च। यहां देखें फर्स्ट लुक और टॉप फीचर्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Nov 25, 2024, 06:49 PM (IST)

zoom icon
18

HMD Fusion Display

HMD Fusion फोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। डिस्प्ले में आपको 600 Nits की मैक्स ब्राइटनेस मिलती है।

zoom icon
28

HMD Fusion Performance

HMD Fusion फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन को आप खुद से खोलकर रिपेयर भी कर सकते हैं।

zoom icon
38

HMD Fusion RAM

HMD Fusion फोने में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाई जा सकती है।

zoom icon
48

HMD Fusion Camera

HMD Fusion फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है।

zoom icon
58

HMD Fusion Selfie Camera

HMD Fusion फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

zoom icon
68

HMD Fusion Battery

HMD Fusion फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ आपको 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
78

HMD Fusion Price

HMD Fusion फोन की कीमत 17,999 रुपये है। हालांकि, इसे लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

zoom icon
88

HMD Fusion Sale

HMD Fusion की सेल 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस फोन को आप HMD व Amazon India साइट के जरिए खरीद सकेंगे।