Written By: Harshit harsh | Edited By: Harshit harsh | Published: Jul 28, 2023, 08:47 PM (IST) | Edited: Jul 29, 2023, 07:00 AM (IST)
Written By: Harshit harsh | Edited By: Harshit harsh | Published: Jul 28, 2023, 08:47 PM (IST) | Edited: Jul 29, 2023, 07:00 AM (IST)
Oppo Reno 8T 5G में 6.7 इंच का FHD+ Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल कैमरा डिजाइन मिलता है। साथ ही, इसका रिफ्रेश रेट 120Hz को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले किसी प्रीमियम फोन की तरह लगता है।
ओप्पो का यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन के साथ 8GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Oppo Reno 8T 5G में 4,800mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 67W SuperVOOC USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 108MP का मेन कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।
Oppo Reno 8T 5G एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB में आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट HDFC बैंक कार्ड पर मिलेगा। इसके अलावा 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही 1,250 रुपये का अलग से डिस्काउंट मिलेगा।