Follow Us on

108 Megapixel Camera के साथ आते हैं ये 5 फोन, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

108 Megapixel Camera के साथ आने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं। यह फोन Realme, infinix और Motorola ब्रांड के हैं। इन्हें Flipkart और Amazon से खरीद सकते हैं।

Written By: Rohit Kumar | Edited By: Rohit Kumar | Published: Mar 05, 2023, 01:19 PM (IST) | Edited: Mar 05, 2023, 01:22 PM (IST)

zoom icon
16

दमदार फीचर्स के साथ आते हैं ये फोन

भारतीय बाजार में ढेरों स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो अलग-अलग प्राइस सेगमेंट और फीचर्स के साथ आते हैं। लेकिन आज हम आपको 108 Megapixel Camera के साथ आते हैं। यह मोबाइल सिर्फ न सिर्फ कैमरा के मद्देनजर बल्कि बतौर डिजाइन भी दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

zoom icon
26

Realme 10 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

Realme 10 Pro 5G को इस साल ही लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 18239 रुपये है और यह फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है। इसमें 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है और फ्रंट पर 16MP का कैमरा मिलेगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया है।

zoom icon
36

Infinix Zero 20 की कीमत और फीचर्स

Infinix Zero 20 को फ्लिपकार्ट पर 16319 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में 8GB Ram और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती हे। इसमें 2TB तक का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बैक पैनल पर 108MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए 60MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

zoom icon
46

MOTOROLA Edge 20 5G की कीमत और खूबियां

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर 20159 रुपये में लिस्टेड किया है, जिसमें 8GB Ram, 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108MP का होगा। 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है।

zoom icon
56

Infinix Note 12 Pro, कीमत 14399 रुपये

इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 14399 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसमें 8GB Ram और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 2TB तक का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 MP का है। 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

zoom icon
66

MOTOROLA g72 की कीमत और फीचर्स

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है और इसकी कीमत 16319 रुपये है। इस कीमत में 6GB Ram, 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसमें 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का दिया गया है और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।