YouTube ने लिया एक और बड़ा फैसला, 21 जुलाई से बंद होगा Trending Page

अब यूट्यूब से हटने वाला है ट्रेंडिंग पेज, 10 साल से जो पेज सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो दिखाता था, वो 21 जुलाई से बंद हो जाएगा। आइए जानते हैं यूट्यूब का क्या कहना है और क्यों बंद हो रहा है ये पेज।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 11, 2025, 04:32 PM (IST) | Edited: Jul 11, 2025, 04:32 PM (IST)

और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

यूट्यूब ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि वह अपनी "Trending Page" और "Trending Now" लिस्ट को 21 जुलाई 2025 से बंद करने जा रहा है। यह पेज साल 2015 में लॉन्च किया गया था और बीते 10 सालों से दर्शकों को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग वीडियो की जानकारी देता आ रहा था। लेकिन कंपनी का कहना है कि अब लोगों की देखने की आदतें बदल चुकी हैं और वे ट्रेंडिंग कंटेंट ढूंढने के लिए दूसरे तरीकों का यूज कर रहे हैं। और पढें: Facebook क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, Meta ने लॉन्च किया कॉपी कंटेंट पकड़ने वाला नया टूल

क्यों लिया गया यह फैसला

गूगल की यूट्यूब हेल्प पेज पर जारी ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, पिछले पांच सालों में यूट्यूब के ट्रेंडिंग पेज पर आने वाले व्यूज में भारी गिरावट देखी गई है। लोग अब यूट्यूब पर वीडियो सर्च, रिकमेंडेशन, शॉर्ट्स, कमेंट्स और कम्युनिटी पोस्ट से ट्रेंडिंग कंटेंट के बारे में जानने लगे हैं। इसी कारण कंपनी ने तय किया है कि अब ट्रेंडिंग पेज की जरूरत नहीं रह गई है और यह सुविधा 21 जुलाई के बाद हटाई जा रही है। और पढें: 89 रुपए वाले YouTube Premium Lite में बड़ा अपडेट, अब फ्री मिलेंगे ये 2 नए धांसू फीचर्स

अब कैसे मिलेगा ट्रेंडिंग कंटेंट

यूट्यूब ने बताया है कि अब लोग अलग-अलग कैटेगरी में ट्रेंडिंग कंटेंट YouTube Charts पर देख सकेंगे। हालांकि फिलहाल YouTube Charts केवल म्यूजिक के लिए उपलब्ध है, जैसे ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो, टॉप पॉडकास्ट शोज और मूवी ट्रेलर। भविष्य में कंपनी और कैटेगरी जोड़ने की योजना बना रही है। गेमिंग वीडियो के लिए यूट्यूब गेमिंग एक्सप्लोर पेज पर ट्रेंडिंग वीडियो दिखाता रहेगा।

क्रिएटर्स और व्यूअर्स को मिलेगा नया ऑप्शन

जहां एक तरफ क्रिएटर्स ट्रेंडिंग पेज का इस्तेमाल अपने वीडियो को प्रमोट करने और ट्रेंडिंग पर दिखाने के लिए करते थे, वहीं अब यूट्यूब स्टूडियो में मौजूद "Inspiration Tab" उनकी मदद करेगा। इसके जरिए उन्हें कंटेंट आइडियाज मिलते रहेंगे। यूट्यूब ने यह भी कहा है कि अब वह दर्शकों को उनकी पसंद के अनुसार वीडियो की पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन देगा, जिससे ज्यादा वैरायटी और रिलेवंट कंटेंट देखने को मिलेगा। इसके अलावा Explore Page क्रिएटर्स के चैनल्स और सब्सक्रिप्शन फीड से भी यूजर्स नया कंटेंट खोज सकते हैं। वहीं कंपनी 15 जुलाई से इनऑथेंटिक और रिपिटिटिव वीडियो को पहचान कर उनके मोनेटाइजेशन पर भी रोक लगाने जा रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।