YouTube चैनल कभी नहीं होगा बंद, धड़ल्ले से ऐसे यूज करो AI

इन दिनों YouTube पर AI कंटेंट को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही हैं कि AI से बना कंटेंट अब कमाई नहीं कर पाएगा। लेकिन सच्चाई कुछ और है YouTube ने खुद साफ किया है कि क्रिएटिव AI कंटेंट पूरी तरह से सुरक्षित है।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 11, 2025, 01:13 PM (IST)

और पढें: Facebook क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, Meta ने लॉन्च किया कॉपी कंटेंट पकड़ने वाला नया टूल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बड़ी अफवाह फैल रही है कि 15 जुलाई 2025 से YouTube सभी AI और दोहराए गए कंटेंट वाले चैनलों को demonetize करने जा रहा है। इससे बहुत से क्रिएटर्स परेशान हो गए हैं। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। YouTube ने खुद बताया है कि यह कोई नई पॉलिसी नहीं है, बल्कि पहले से मौजूद “Repetitious Content” पॉलिसी का नाम बदलकर अब “Inauthentic Content” कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अगर आप पहले से original, यूजफुल या एंटरटेनमेंट कंटेंट बना रहे हैं, तो आपके लिए कुछ भी नहीं बदला है। और पढें: YouTube ने 2026 के लिए नए फीचर्स का किया ऐलान, AI के जरिए बिना रिकॉर्डिंग के बना सकेंगे वीडियो

AI से बना कंटेंट होगा मोनेटाइज, लेकिन शर्तें हैं जरूरी

AI कंटेंट को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम फैला है। बहुत से लोग समझ रहे हैं कि अब AI से बना वीडियो YouTube पर कमाई नहीं कर पाएगा, लेकिन YouTube ने साफ-साफ कहा है कि ऐसा नहीं है। आप AI टूल्स का यूज कर सकते हैं, जब तक आप उसमें खुद की सोच, मेहनत और कुछ नया जोड़ते हैं। बस इतना ध्यान रखना है कि कंटेंट गुमराह करने वाला, deepfake या भ्रामक न हो। अगर आप ऐसा कुछ बना रहे हैं, तो आपको सिर्फ disclosure देना होगा। मतलब साफ है AI को आप creativity के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, ये कोई पाबंदी नहीं बल्कि एक सुविधा है। और पढें: YouTube 2026 में ला रहा है बड़ा AI बदलाव, OpenAI Sora को मिलेगी कड़ी टक्कर

कौन सा कंटेंट अब भी Monetize नहीं होगा?

YouTube ने कुछ उदाहरण भी दिए हैं जिनसे समझा जा सकता है कि किस तरह का कंटेंट अब भी demonetize हो सकता है। जैसे एक जैसे वीडियो जो बस शब्द बदलकर बार-बार डाले जाते हैं, बिना किसी नयापन के, ऐसे स्लाइडशो जिनमें हर बार वही आवाज और narration होती है या फिर कोई वीडियो सीरीज जिसमें originality का बिल्कुल नही हो। लेकिन अगर आप हर वीडियो में commentary, नया visual, editing या जानकारी जोड़ते हैं तो आपके वीडियो अब भी पूरी तरह से मोनेटाइजेशन के योग्य होगा।

Reused कंटेंट और Reaction चैनलों पर भी नहीं पड़ेगा असर

Reaction वीडियो और Compilation चैनलों को लेकर भी सवाल उठे हैं, लेकिन YouTube ने बताया कि उनकी Reused Content पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर आप किसी वीडियो पर अपना reaction देते हैं, analysis या commentary जोड़ते हैं या उसे entertaining/educational बनाते हैं तो आपके वीडियो monetize हो सकते हैं। आखिर में क्रिएटर्स को बस यही सलाह दी गई है डरें नहीं, सही जानकारी पर भरोसा करें, हर वीडियो में कुछ न कुछ original value जोड़ें और AI का समझदारी से यूज करें। YouTube की 15 जुलाई की अपडेट सिर्फ एक एक्सप्लेनेशन है, न कि नई पॉलिसी। अगर आप quality, originality और honesty के साथ काम कर रहे हैं तो आपके चैनल को कोई खतरा नहीं है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।