Year Ender 2025 Top 5 Premium Smartwatches Launched By Apple Samsung Google Features Prices
Year Ender 2025: Apple से लेकर Samsung तक साल 2025 में लॉन्च हुई हैं ये Top 5 प्रीमियम SmartWatch, जानें फीचर्स और कीमत
2025 में SmartWatch सिर्फ टाइम देखने का गैजेट नहीं रहीं, बल्कि ये सेहत, सेफ्टी और स्मार्ट लाइफ की जरूरत बन चुकी हैं। Apple से लेकर Samsung तक, बड़ी कंपनियों ने ऐसे प्रीमियम फीचर्स दिए हैं जो फोन जैसा एक्सपीरियंस देते हैं। आइए जानते हैं 2025 की Top 5 SmartWatch...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 16, 2025, 05:28 PM (IST)
Year Ender 2025
2025 में Apple, Samsung, Google, OnePlus और Garmin जैसी बड़ी ब्रांड्स ने ऐसी स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं, जो यूज करने पर फोन से भी ज्यादा स्मार्ट एक्सपीरियंस देती हैं। 5G कनेक्टिविटी, AI असिस्टेंट, सैटेलाइट SOS, प्रो-लेवल फिटनेस ट्रैकिंग और कई दिनों तक चलने वाली बैटरी अब आम होती जा रही है। इसी वजह से यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सी वॉच सबसे बेहतर है। आइए जानते हैं 2025 में लॉन्च हुई टॉप 5 स्मार्टवॉच के बारे में...
Apple Watch Ultra 3, 2025 की सबसे प्रीमियम और एडवांस स्मार्टवॉच में से एक है। इसमें पहली बार 5G कनेक्टिविटी दी गई है यह Apple Watch की अब तक की सबसे बड़ी LTPO3 OLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 1Hz Always-On Display मिलता है और बेजल 24% पतले हैं। बैटरी लाइफ भी शानदार है नॉर्मल यूज में 42 घंटे, लो पावर मोड में 72 घंटे और GPS के साथ 20 घंटे तक चलती है। 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 12 घंटे का बैकअप मिल जाता है। इसमें Satellite SOS, Accident Detection, Fall Detection, New Sleep Score और Hypertension Alert जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यह एडवेंचर और सेफ्टी पसंद करने वालों के लिए बेस्ट चॉइस है।
Samsung Galaxy Watch 8 सीरीज Android यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है। यह One UI 8 Watch (Wear OS 6) पर चलती है और इसमें Super AMOLED डिस्प्ले (3000 nits ब्राइटनेस) मिलती है। Watch 8 हल्के एल्यूमिनियम बॉडी में आती है, जबकि Watch 8 Classic में स्टेनलेस स्टील बॉडी और रोटेटिंग बेजल दिया गया है। Exynos W1000 Chip, ECG, BP, Body Composition, Sleep Tracking और Fall Detection जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। Classic वर्जन में 64GB स्टोरेज है। MIL-STD-810H और IP68 से यह काफी मजबूत भी है।
कीमत (भारत):
Watch8 - LTE(44 mm): 36,999
Watch8 Classic - Bluetooth(46 mm): 42,999
Watch8 Classic - LTE(44 mm): 46,999
Google Pixel Watch 4 (2025)
Google Pixel Watch 4 एक स्टाइलिश और स्मार्ट AI-पावर्ड वॉच है। इसमें Actua 360 OLED डिस्प्ले (3000 nits) और पहले से पतले बेजल दिए गए हैं। नई Snapdragon W5 Gen 2 Chip इसकी परफॉर्मेंस को काफी बेहतर बनाती है। यह Gemini AI Assistant, Smart Replies और Material 3 UI के साथ आती है। इसमें 40+ Exercise Mode, ECG, SpO2, HRV, Fall Detection और Loss of Pulse Detection जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।
कीमत (भारत):
• 41mm Wi-Fi: ₹39,900
• 45mm Wi-Fi: ₹43,900
OnePlus Watch 3 (2025)
OnePlus Watch 3 एक वैल्यू-फॉर-मनी प्रीमियम स्मार्टवॉच है। इसमें 1.5-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले (2200 nits), सैफायर ग्लास और टाइटेनियम बेजल मिलता है। यह Wear OS 5 + RTOS पर चलती है, जिससे बैटरी शानदार मिलती है। हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट, SpO2, स्लीप, टेम्परेचर और वैस्कुलर हेल्थ शामिल हैं, 100+ स्पोर्ट्स मोड, GPS, NFC, Google Wallet और Bluetooth Calling भी दी गई है।
कीमत (ग्लोबल): $329 (लगभग ₹29,000)
Garmin Fenix 8 Pro (2025)
Garmin Fenix 8 Pro 2025 की अल्ट्रा-प्रीमियम फिटनेस और एडवेंचर स्मार्टवॉच है। इसमें AMOLED और MicroLED डिस्प्ले (4500 nits) का ऑप्शन मिलता है। MicroLED वर्जन बेहद ब्राइट है और आउटडोर यूज के लिए परफेक्ट है। बैटरी AMOLED में 27 दिन और MicroLED में 10 दिन तक चलती है। इसमें LTE + Satellite Messaging, LiveTrack, Emergency Assistance, Topo Maps, ECG, Garmin Pay और प्रो-लेवल ट्रेनिंग फीचर्स मिलते हैं। 10ATM वाटर रेसिस्टेंस के साथ यह प्रोफेशनल यूजर्स के लिए बनी है।