Xiaomi 13 Ultra की आ गई लॉन्च डेट! जानें मिलने वाले फीचर्स
Xiaomi 13 Ultra की लॉन्च डेट ऑनलाइन लीक हुई है। शाओमी का यह प्रीमियम स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है। पहले भी इस फोन के लॉन्च के बारे में जानकारी सामने आई है। यह फोन पिछले साल आए Xiaomi 12S Ultra के मुकाबले अपग्रेडेड फीचर के साथ आएगा।
Published By: Harshit Harsh | Published: Mar 23, 2023, 01:27 PM (IST) | Edited: Mar 23, 2023, 01:35 PM (IST)
हाइलाइट
- Xiaomi के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन की लॉन्च डेट लीक हुई है।
- शाओमी का यह स्मार्टफोन अगले महीने चीन में लॉन्च होगा।
- Xiaomi 13 Ultra के बारे में पहले भी कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुके हैं।
Xiaomi 13 Ultra के बारे में नई लीक रिपोर्ट सामने आई है। शाओमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले महीने घरेलू बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के CEO ने पिछले साल अगस्त में ही कंफर्म कर दिया था कि शाओमी Ultra मॉडल के फोन पर काम कर रही है। पिछले साल ब्रांड ने Xiaomi 12S Ultra को चीन में लॉन्च किया था। अब ब्रांड इसके अपग्रेडेड मॉडल Xiaomi 13 Ultra की तैयारी कर रही है।
इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन पिछले दिनों लीक हुई थी, जिसमें फोन को मई में लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही थी। नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi 13 Ultra को अगले महीने पेश किया जाएगा।
17 अप्रैल को होगा लॉन्च!
शाओमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 17 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फोन का लॉन्च इवेंट चीनी समय के मुताबिक, शाम 7 बजे है। सोशल मीडिया Weibo पर फोन की लॉन्च डेट वाली पोस्टर लीक हुई है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फोन की लॉन्च डेट फिलहाल कंफर्म नहीं की गई है।
Xiaomi 13 Series को MWC 2023 के दौरान ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। इस सीरीज में तीन फोन Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro और Xiaomi 13 Lite आते हैं। इसके प्रो मॉडल को भारत में भी लॉन्च किया गया है। हालांकि, इस सीरीज में Xiaomi 13 Ultra को नहीं पेश किया गया था। इसके अलावा Xiaomi Pad 6 Pro के बारे में भी कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं।
मिलेंगे ये फीचर्स
Xiaomi 13 Ultra 5G में 6.7 इंच का E6 AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमर, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का ही प्रोट्रेट कैमरा मिलेगा। फोन में पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी के इस डिवाइस में 32MP का कैमरा मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।