क्या WWDC 2026 में बदल जाएगी Siri? Apple दिखा सकता है अब तक का सबसे बड़ा AI अपग्रेड

Apple का Annual WWDC 2026 Event आज शुरू होने जा रहा है और इस बार सभी की नजरें Siri के बड़े AI अपग्रेड पर टिकी हैं, माना जा रहा है कि Apple Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और इंसानों की तरह बातचीत करने वाला बना सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार नई Siri कई मुश्किल काम भी आसानी से कर पाएगी और WWDC 2026 में इसकी पहली झलक देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jun 08, 2026, 10:51 AM (IST)

Apple का Annual WWDC 2026 Event आज शुरू होने जा रहा है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा Siri के बड़े AI अपग्रेड को लेकर हो रही है। पिछले कुछ सालों में ChatGPT और Gemini जैसे AI टूल्स काफी तेजी से आगे बढ़े हैं, जबकि Siri उतनी तेजी से डेवलप नहीं हो पाई थी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और इंसानों की तरह बातचीत करने वाला बनाने की तैयारी कर रहा है, माना जा रहा है कि नई Siri में Google के Gemini AI मॉडल्स की मदद ली जा सकती है, जिससे वह सवालों के बेहतर जवाब देने के साथ-साथ कई मुश्किल काम भी आसानी से कर पाएगी। WWDC 2026 में Apple इस नई AI-Powered Siri की पहली झलक दिखा सकता है। और पढें: WWDC 2026 इवेंट इस तारीक से होगा शुरू, क्या इस बार Apple पेश करेगा AI वाला Siri?

नए Siri में क्या-क्या नए फीचर्स आएंगे?

Apple अपनी Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Siri आपकी ईमेल, कैलेंडर, नोट्स और कॉन्टैक्ट्स जैसी जानकारी को समझकर ज्यादा पर्सनल तरीके से मदद कर सकेगी। यह iPhone, iPad और Mac पर कई काम खुद कर पाएगी। यूजर सिर्फ आवाज से ऐप्स के अंदर जाकर कई काम कर सकेंगे। Siri स्क्रीन पर दिख रही जानकारी को भी समझ पाएगी और उसी के आधार पर जवाब देगी। माना जा रहा है कि इन नए फीचर्स के बाद Siri का अनुभव AI चैटबॉट्स जैसा हो सकता है और यह रोजमर्रा के कामों में पहले से ज्यादा मददगार बनेगी। और पढें: iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Apple ला सकता है ये जबरदस्त AI Tools

क्या Apple Siri एक AI चैटबॉट की तरह बातचीत कर पाएगा?

Apple Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट और इंसानों की तरह बातचीत करने वाला AI बनाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजर Siri में ChatGPT, Claude और Gemini जैसे दूसरे AI मॉडल भी इस्तेमाल कर सकेंगे। नई Siri एक साथ कई काम समझ और पूरा कर सकेगी। उदाहरण के लिए, आप Siri से मौसम की जानकारी देखने, कैलेंडर में इवेंट जोड़ने और किसी को मैसेज भेजने जैसे कई काम एक ही बार में कह सकेंगे। Apple एक नया Siri ऐप भी ला सकता है, जिसमें चैट हिस्ट्री देखने, पुरानी बातचीत याद रखने और फाइल अपलोड करने जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। इससे Siri का इस्तेमाल एक AI चैट ऐप की तरह किया जा सकेगा। और पढें: Apple WWDC 2026: क्या Siri में आने वाला है सबसे बड़ा AI अपडेट?

क्या Apple Siri के इंटरफेस में भी होगा बड़ा बदलाव?

Apple Siri के इंटरफेस में भी बड़े बदलाव ला सकता है। रिपोर्ट के अनुसार नई Siri Dynamic Island के अंदर नए एनिमेशन के साथ खुलेगी। कंपनी 'Search or Ask' नाम का नया इंटरफेस भी ला सकती है, जहां यूजर सर्च और AI सवाल दोनों कर सकेंगे। इसमें मौसम, हाल की सर्च, पसंदीदा ऐप्स और जरूरी सुझाव दिखाई दे सकते हैं। Siri के जवाब कार्ड के रूप में दिख सकते हैं, जिससे जानकारी समझना आसान होगा। कैमरा ऐप में भी AI फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

WWDC 2026 में Siri के अलावा और क्या बड़े अपडेट मिल सकते हैं?

Apple WWDC 2026 में अपने सभी डिवाइसों के लिए नए AI फीचर्स पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी डेवलपर्स को एक नया AI सिस्टम दे सकती है, जिससे वे अपने ऐप्स में AI फीचर्स आसानी से जोड़ सकेंगे। iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, Apple TV और Vision Pro के नए सॉफ्टवेयर अपडेट में भी कई नए फीचर्स और सुधार देखने को मिल सकते हैं। Apple अपने Liquid Glass डिजाइन को और ज्यादा बेहतर और शानदार बना सकता है। इसके अलावा कंपनी के आने वाले फोल्डेबल iPhone के लिए भी कुछ खास नए फीचर्स और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

नई Siri कब लॉन्च हो सकती है?

Apple WWDC 2026 में नई Siri की पहली झलक दिखा सकता है, लेकिन इसके सभी फीचर्स लॉन्च के साथ उपलब्ध नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Siri सितंबर में iOS 27 और iPhone 18 Series के साथ आ सकती है। शुरुआत में इसे बीटा वर्जन में जारी किया जा सकता है, इसलिए कुछ फीचर्स बाद में अपडेट के जरिए जोड़े जा सकते हैं। अगर Apple अपनी योजना में सफल रहता है, तो नई Siri कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा AI अपग्रेड साबित हो सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।