WWDC 2025: आज से शुरू हो रहा Apple का मेगा इवेंट, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे Live इवेंट
WWDC 2025 की शुरुआत आज 9 जून को रात 10.30 बजे से होने जा रही है। इस दौरान कंपनी लेटेस्ट iOS 26, नए AI फीचर्स व iPhone 17 Air से पर्दा उठा सकती है।
Published By: Manisha | Published: Jun 09, 2025, 09:26 AM (IST)
WWDC 2025 की शुरुआत आज 9 जून से होने जा रही है, जो 13 जून तक जारी रहेगा। Apple कंपनी हर साल Worldwide Developers Conference (WWDC) का आयोजन करती है। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपने महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर अपडेट से पर्दा उठाती है, जिसे Apple के डिवाइस iPhone, iPad, Apple Watch, Apple Vision Pro व Mac आदि में पेश किया जाएगा। इस साल सभी की नजर लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर रहने वाली है। पिछले साल कंपनी ने इस इवेंट के दौरान Apple intelligence (AI) पर फोकस रखा था। वहीं, इस साल भी कंपनी एआई फीचर्स में आए अपग्रेड्स की जानकारी दे सकती है।
Apple WWDC 2025 How to Watch Livestream
Apple WWDC 2025 की शुरुआत आज सोमवार 9 जून से हो ही है, जो कि 13 जून तक जारी रहने वाला है। इस इवेंट का आयोजन कैलिफ़ोर्निया के क्यूपर्टिनो में स्थित Apple Park में होगा। इस इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे होगी। हालांकि, कंपनी इस पूरे इवेंट को ग्लोबली लाइवस्ट्रीम करेगी। आप इस इवेंट को घर बैठे अपने लैपटॉप व फोन की स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसकी लाइवस्ट्कम Apple के ऑफिशियल Youtube चैनल पर की जाएगी। इसके अलावा, आप Apple की वेबसाइट, डेवलपर ऐप व Apple TV ऐप पर भी इसे लाइव देख सकेंगे।
Apple WWDC 2025 Full Schedule
Keynote की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10.30 से होगी। इस दौरान Apple के लेटेस्ट OS अपडेट से जुड़ी जानकारी रिवील की जाएगी, जिसे iOS, iPadOS, visionOS, watchOS और tvOS के लिए जारी किया जाएगा।
iOS 26
इस साल कहा जा रहा है कि कंपनी iOS 19 की जगह सीधे iOS 26 को लॉन्च करने वाली है। यह आईओएस का नया वर्जन होगा। सिर्फ iPhone में ही नहीं बल्कि कंपनी iPadOS 26, Watch OS 26, VisionOS 26 भी लेकर आ सकती है। इसके अलावा, कंपनी Apple intelligence (AI) के फीचर्स में भी कई अपग्रेड्स को रिवील कर सकती है। इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट के दौरान iPhone 17 Air की भी पहली झलक दिखा सकती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।