वायरलेस चार्जिंग सच में आपके लिए फायदेमंद है या नहीं? इस्तेमाल करने से पहले ये जरूर जानें
आजकल हमारे पास स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और इयरबड्स जैसी कई डिवाइसेस हैं, जिन्हें बार-बार चार्ज करना पड़ता है। वायरलेस चार्जिंग एक आसान तरीका लगता है, बस फोन पैड पर रखें और चार्ज हो जाएगा लेकिन क्या यह हर किसी के लिए सही और फायदेमंद है? आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 26, 2025, 02:50 PM (IST)
आजकल हम हर दिन कई डिवाइसेस का इस्तेमाल करते हैं जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, इयरबड्स और स्मार्टवॉच। इन सबको चार्ज रखना हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन गया है। अक्सर लोग अपने डेस्क पर कई केबल्स डालकर इन्हें चार्ज करते हैं। ऐसे में वायरलेस चार्जिंग बहुत आसान और स्मार्ट तरीका लगता है, बस आप अपने डिवाइस को चार्जिंग पैड पर रख देंगे और ये खुद चार्ज होने लगेंगे लेकिन सवाल यह है क्या ये हर इस्तेमाल करना सही है। आइए जानते हैं...
क्या वायरलेस चार्जिंग हर यूजर के लिए सही है?
असल में वायरलेस चार्जिंग हर किसी के लिए सही नहीं है। खासकर उन लोगों के लिए जो फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, यह अक्सर काम नहीं आती। वायरलेस चार्जिंग नई टेक्नोलॉजी है लेकिन यह वायर्ड चार्जिंग की तुलना में धीमी होती है। इसके लिए भी चार्जिंग पैड को बिजली से जोड़ने के लिए केबल चाहिए होती है। यह थोड़ा महंगा भी होता है और हर डिवाइस इसके साथ काम नहीं करता। सबसे बड़ी बात, चार्जिंग के दौरान आप फोन का आसानी से इस्तेमाल नहीं कर सकते, बस वीडियो देखने या कॉल जैसी चीजें ही कर सकते हैं।
वायरलेस चार्जिंग कितनी धीमी है?
वायरलेस चार्जिंग की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी धीमी स्पीड है। Apple के MagSafe टेक्नोलॉजी पर आधारित नए Qi2 स्टैंडर्ड के जरिए अधिकतम 25W की चार्जिंग संभव है। हालांकि अभी केवल कुछ ही फोन इस स्टैंडर्ड को सपोर्ट करते हैं, जैसे Google Pixel 10 Pro XL और iPhone 17 सीरीज। अधिकांश Qi2-enabled मोबाइल फोन 15W तक ही चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जबकि पुराने Qi-enabled फोन सिर्फ 7.5W तक चार्ज कर पाते हैं। उदाहरण के लिए, MagSafe चार्जर iPhone 17 को आधा चार्ज करने में लगभग 30 मिनट लेता है।
वायर्ड चार्जिंग क्यों है बेहतर ऑप्शन?
वहीं केबल वाली चार्जिंग बहुत तेज हो गई है और आमतौर पर वायरलेस से जल्दी चार्ज करती है। iPhone 17 सीरीज 40W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है और आधा चार्ज सिर्फ 20 मिनट में हो जाता है। कुछ ब्रांड्स, जैसे OnePlus, 80W SUPERVOOC चार्जर देते हैं, जो बहुत जल्दी चार्ज करता है। वायरलेस चार्जिंग ज्यादा हीट पैदा कर सकते हैं, जिससे बैटरी पर असर पड़ सकता है, इसलिए वायरलेस चार्जिंग कभी-कभी इस्तेमाल के लिए ठीक है लेकिन तेज चार्जिंग के लिए वायर्ड चार्जिंग बेहतर है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।