WhatsApp और Twitter ने फरवरी में बैन किए लाखों भारतीयों के अकाउंट, ये रही वजह

WhatsApp द्वारा बैन किए गए अकाउंट्स की संख्या 45 लाख से ऊपर की है। कंपनी का कहना है कि यह व्हाट्सऐप अकाउंट गलत तरीके से चलाए जा रहे थे। वहीं, Twitter ने भारत में बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली नग्नता को बढ़ावा देने वाले 6.8 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया है।

Published By: Manisha
Published: Apr 02, 2023, 12:02 PM (IST)

हाइलाइट

  • IT Rules 2021 के तहत सबमित की रिपोर्ट में मिली जानकारी
  • WhatsApp ने 4,597,400 अकाउंट्स को बैन किया गया है
  • Twitter ने 6,82,420 अकाउंट किए बैन

WhatsApp और Twitter ने फरवरी महीने में लाखों भारतीयों के अकाउंट बैन किए हैं। कंपनी ने बैन अकाउंट्स की जानकारी अपनी मंथली रिपोर्ट में सबमिट की है। व्हाट्सऐप द्वारा बैन किए गए अकाउंट्स की संख्या 45 लाख से ऊपर की है। कंपनी का कहना है कि यह व्हाट्सऐप अकाउंट गलत तरीके से चलाए जा रहे थे। वहीं, ट्विटर ने भारत में बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली नग्नता को बढ़ावा देने वाले 6.8 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp अप्रैल मंथली रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि नए IT Rules 2021 के तहत 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने 45 लाख से ज्यादा व्हाट्सऐप अकाउंट्स को बैन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 4,597,400 अकाउंट्स को बैन किया गया है, जबकि 1,298,000 अकाउंट्स को यूजर्स की तरफ से शिकायत मिलने से पहले ही प्रोएक्टिवली बैन कर दिया गया है। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

व्हाट्सऐप को फरवरी में 2,804 शिकायतें रिपोर्ट हुई थी। वहीं, इस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने 1 महीने के अंदर 504 शिकायतों पर कार्रवाई की। कंपनी का कहना है कि वह अपनी सभी शिकायतों पर कार्रवाई करते हैं, बस उन रिपोर्ट की गई शिकायतों का जवाब नहीं दिया जाता जो पिछलों शिकायतों के समान ही होती हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

Twitter bans 6.8 lakh accounts

Twitter की बात करें, तो माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने अपनी IT Rules, 2021 के तहत फाइल की मंथली रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने भारत में 6.8 लाख अकाउंट्स को बैन किए हैं। इन अकाउंट्स की संख्या 6,82,420 है। कंपनी का कहना है कि बैन किए गए सभी अकाउंट्स बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली नग्नता को बढ़ावा दे रहे थे। यह अकाउंट 26 जनवरी से 25 फरवरी तक के बीच बैन किए गए हैं।

कंपनी का कहना है कि इनमें से 1,548 अकाउंट आतंकवाद को ट्विटर पर प्रमोट कर रहे थे, इस वजह से इन्हें बैन करना जरूरी था। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में उन्हें 1 महीने के अंदर 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से उन्होंने 27 शिकायतों पर कार्रवाई की।

क्या है नया IT Rules 2021?

सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 (IT Rules 2021) के तहत वह सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म जिनका यूजरबेस 50 लाख से ऊपर का है, वह हर महीने एक अनुपालन रिपोर्ट फाइल करेंगे। इस रिपोर्ट में वही प्राप्त हुआ सभी शिकायतें और उन पर की गई कार्रवाई की डिटेल्स प्रोवाइड करेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।