Vivo Y200e 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट!

Vivo Y200e 5G फोन BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग के जरिए संकेत मिलते हैं कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। यह फोन Vivo Y200 5G का ही बजट एडिशन हो सकता है। जानें फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Feb 08, 2024, 04:34 PM (IST)

हाइलाइट

  • Vivo Y200e 5G फोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
  • BIS सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट
  • मॉडल नंबर V2336 के साथ लिस्ट हुआ फोन

Vivo Y200 5G स्मार्टफोन पिछले साल भारत में लॉन्च हुआ था। वहीं, अब इस फोन का एक सस्ता वेरिएंट Vivo Y200e 5G भारत में लॉन्च कर सकता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि यह फोन BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। BIS लिस्टिंग के जरिए संकेत मिलते हैं कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। लीक फीचर्स की बात करें, तो यह फोन FHD+ डिस्प्ले से लैस हो सकता है। इसके अलावा, यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। आइए जानते हैं फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: 200MP कैमरा और 16GB RAM वाले Vivo X300 Pro पर 10000 रुपये का Discount, यहां मिल रहा शानदार Offer

MySmartPrice की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Vivo Y सीरीज का फोन BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन साइट पर फोन मॉडल नंबर V2336 के साथ दिखा है। माना जा रहा है कि यह फोन Vivo Y200e 5G हो सकता है। BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट के जरिए संकेत मिलते हैं कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। मॉडल नंबर के अलावा, BIS सर्टिफिकेशन साइट पर फोन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। और पढें: 1000 रुपये से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स

आपको बता दें, कुछ समय पहले Vivo Y200e 5G फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए जानकारी मिली थी कि इस फोन का सिंगल कोर स्कोर 3115 प्वाइंट्स और मल्टीकोर स्कोर 8122 है। इसके अलावा, फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। साथ ही फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ फोन में 8GB RAM की सुविधा मिलने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, फोन में FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले का रेजलूशन 1080X2400 पिक्सल हो सकता है।

Vivo Y200 5G के फीचर्स

Vivo Y200 5G के फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 4800mAh की है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। भारत में फोन की कीमत 21,999 रुपये है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।