Vivo X200T भारत में जनवरी 2026 में दे सकता है दस्तक! चिप और प्रोसेसर हुए लीक

Vivo X200T की लॉन्च टाइमलाइन ऑनलाइन लीक हो गई है। यह सीरीज का लेटेस्ट कॉम्पैक्ट फोन होने वाला है, जिसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं।

Published By: Manisha | Published: Dec 21, 2025, 11:35 AM (IST)

Vivo X200T फोन की जानकारी हाल ही में सामने आई थी। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस फोन के इंडिया लॉन्च से जुड़ी जानकारी सामने आई है। लीक की मानें, तो यह फोन जल्द ही Vivo X200 सीरीज के तहत दस्तक दे सकता है। इस सीरीज में कंपनी पहले से ही Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 FE को पेश कर चुकी है। वहीं, जल्द ही Vivo X200T भी दस्तक दे सकता है। आपको बता दें, कंपनी पहले से ही मार्केट में एक अलग T सीरीज लेकर आती है। हालांकि, वी सीरीज के तहत T फोन पहली बार लाया जाने वाला है। यहां जानें वीवो के इस स्मार्टफोन से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

टिप्स्टर Abhishek Yadav ने अपने X हैंडल के जरिए Vivo X200T फोन के इंडिया लॉन्च से जुड़ी जानकारी दी है। लीक के मुताबिक, यह फोन भारत साल 2026 जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। और पढें: Samsung Galaxy M47 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

इसके अलावा, टिप्सटर ने फोन के फीचर्स से भी जुड़ी जानकारी लीक की है। टिप्सटर के मुताबिक, यह फोन MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर से लैस होगा। कंपनी इस फोन के साथ 5 साल तक का OS अपडेट और 7 साल तक का सिक्योरि अपडेट प्रोवाइड करेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का सेकेंडरी कैमरा और 50MP का ही तीसरा कैमरा मिलने वाला है। और पढें: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Vivo X Fold5 5G पर आया फाडू ऑफर, यहां मिल रहा 16000 का Discount

Vivo ने फिलहाल इस फोन से जुड़ी जानकारी कंफर्म नहीं की है। हालांकि, कहा जा रहा है कि Vivo X200T एक कॉम्पैक्ट फोन होगा। जो भी ग्राहक एक छोटा फोन खरीदने की सोच रहे हैं, जो कि शानदार फीचर्स से लैस हो, तो यह उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन रहने वाला है। इस फोन में यूजर्स को छोटी फोन स्क्रीन के साथ दमदार कैमरा, फास्ट चार्जिंग और लंबी सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Vivo X300 Series

Vivo X300 कंपनी की लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज है। कंपनी इस सीरीज के तहत Vivo X300 और Vivo X300 Pro फोन लेकर आ चुकी है। वहीं, पुरानी Vivo X200 सीरीज भी अपडेट को तैयार है। अगर लीक सही साबित हुई थी, तो जल्द ही इस सीरीज के तहत एक और कॉम्पैक्ट फोन दस्तक दे सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।