Vivo V50 में मिलेगी 6000mAh जंबो बैटरी, फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म

Vivo V50 फोन के फीचर्स लॉन्च से पहले हो गए कंफर्म। फोन में मिलेगी 6000mAh की जंबो बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, सेल्फी के लिए मिलेगा 50MP फ्रंट कैमरा। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Feb 04, 2025, 01:28 PM (IST)

Vivo V50 स्मार्टफोन के फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म हो गए हैं। कंपनी ने फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Vivo India और Flipkart साइट पर लाइव कर दी है। यहां फोन के ज्यादातर फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म हो गए हैं। यह फोन 6000mAh दमदार बैटरी के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, जंबो बैटरी होने के बावजूद यह फोन काफी पतला होने वाला है। इसके अलावा, फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Vivo T5X 5G को मात्र 932 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 7200mAh बैटरी वाले फोन Amazon-Flipkart की डील ने मचाया हंगामा

फोन की बात करें, तो Vivo India वेबसाइट पर Vivo V50 स्मार्टफोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। फिलहाल, कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। अभी भी यह स्मार्टफोन Coming Soon टैग के साथ टीज किया जा रहा है। लीक्स की मानें, तो यह फोन भारत में 18 फरवरी को लॉन्च होगा। और पढें: iPhone 15 से लेकर iPhone 17 Pro पर 9000 तक की तगड़ी छूट, अभी खरीदने का सुनहरा मौका

Vivo V50 Specifications

Vivo V50 फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के जरिए फोन का डिजाइन, फीचर्स व कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। डिजाइन की बात करें, तो यह फोन Vivo V40 की तरह की है। फोन के बैक पर कैप्सूल आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें कैमरा सेटअप सर्कुलर रिंग के अंदर है। यह फोन Rose Red, Titanium Grey और Starry Blue कलर ऑप्शन के साथ आएगा।

फीचर्स की बात करें, तो वीवो का यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमर सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दस्तक देगा।

इसके अलावा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 व IP69 रेटिंग मिलेगी। फोन की बैटरी 6000mAh की होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।