Vivo S50 Pro Mini के फीचर्स हुए लीक, ग्लोबल मार्केट में Vivo X300 FE के रूप में मारेगा एंट्री!
Vivo S50 Pro Mini के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह फोन ग्लोबल मार्केट में Vivo X300 FE के रूप में दस्तक दे सकता है। यहां जानें डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Oct 30, 2025, 04:34 PM (IST)
Vivo कंपनी जल्द ही Vivo S50 Pro Mini नाम का डिवाइस मार्केट में पेश कर सकती है। लीक के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में यह फोन Vivo X300 FE के रूप में लेकर आया जा सकता है। लेटेस्ट लीक में इस फोन की लॉन्च डिटेल्स और कई मेन फीचर्स ऑनलाइन लीक किए गए हैं। लीक के मुताबिक, यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा, फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 6040mAh की हो सकती है। आइए जानते हैं फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।
चीनी टिप्सटर Digital Chat Station (DCS) ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए Vivo S50 Pro Mini से जुड़ी डिटेल्स रिवील की है। लीक के मुताबिक, कंपनी इस फोन को चीनी मार्केट में नवंबर में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही टिप्स्टर ने फोन के फीचर्स लीक किए हैं।
Vivo S50 Pro Mini Specs
लीक फीचर्स की बात करें, तो Vivo S50 Pro Mini फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, रेजलूशन 1.5K का पिक्सल है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फिलहाल, कंपनी ने यह चिप अभी तक पेश नहीं की है। इसके साथ Adreno GPU दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकता है। इसके अलावा, सेल्फी के लिए फोन में 50Mp का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
लीक की मानें, तो कंपनी इस डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में Vivo X300 FE नाम से पेश कर सकती है। यह फोन मार्केट में अगले साल 2026 में दस्तक दे सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कंपनी आज 30 अक्टूबर को Vivo X300 सीरीज चीनी मार्केट में लॉन्च करने वाली है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।