UPI सर्वर हुआ डाउन, ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहे यूजर्स

UPI Server Down: यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए यूपीआई डाउन होने की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। NPCI ने इस पर ऑफिशियल बयान भी जारी कर दिया है। जल्द फिक्स होगी समस्या।

Published By: Manisha | Published: Feb 06, 2024, 09:09 PM (IST)

हाइलाइट

  • UPI सर्वर हुआ डाउन
  • लोग नहीं कर पा रहे ऑनलाइन पेमेंट
  • NPCI ने जारी किया बयान

UPI Server Down: देशभर में लोग UPI डाउन होने की वजह से परेशान हैं। लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए यूपीआई डाउन होने की शिकायत की। इसके अलावा, कई यूजर्स ने आउटेज डिटेक्ट करने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी यूपीआई डाउन होने की जानकारी दी। कुछ ही समय बाद NPCI ने X (Twitter) हैंडल के जरिए यूपीआई डाउन होने की बात कबूली और ऑफिशियल बयान जारी किया है। और पढें: एक क्लिक में ऐसे देखें सभी UPI Apps की पेमेंट हिस्ट्री, अब बार-बार ऐप बदलने की जरूरत नहीं

X (Twitter) के जरिए कई लोगों ने Unified Payments Interface (UPI) डाउन होने की शिकायत की है। यूजर्स का कहना है कि वह विभिन्न UPI ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe, BHIM यहां तक की Paytm के जरिए ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। यूजर्स बैंक के यूपीआई के जरिए भी पेमेंट करने में असक्षम हैं, जिसमें HDFC Bank, Bank Of Baroda, Bank of Maharashtra, State Bank of India (SBI), Kotak Mahindra Bank आदि शामिल हैं। और पढें: EPFO 3.0: ATM और UPI से तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा, क्या पेंशन पर पड़ेगा असर?

NPCI ने X (Twitter) के जरिए यूपीआई डाउन होने की समस्या को कबूला और बताया कि कुछ बैंक के इंटरनल इशू के कारण इस तरह की समस्या सामने आई है। NPCI सिस्टम बिल्कुल सही काम कर रहा है। साथ ही एनपीसीआई ने कहा कि वह उन बैंक के साथ इस समस्या को फिक्स करने पर काम कर रहे हैं। और पढें: Android 17 आते ही स्कैमर्स की छुट्टी! Google ने पेश किए खतरनाक सिक्योरिटी फीचर्स

जैसे कि हमने बताया कई यूजर्स ने आउटेज डिटेक्ट करने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी UPI डाउन होने की शिकायत की है। Downdetector पर SBI, HDFC Bandk, UPI, Bank of baroda, Kotak, Google pay आदि ट्रेंड कर रहे हैं। 6 फरवरी रात 8 बजे तक 108 लोग UPI डाउन होने की शिकायत कर चुके हैं।

बता दें, हाल ही में RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को उनकी कई सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश 29 फरवरी के बाद से लागू हो जाएगा। इसी बीच UPI सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिजिटल पेमेंट पर इन दिनों संकट के बादल छाए हुए है, ऐसे में हो सके तो घर से कैश लेकर चलें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।