Type C चार्जर भारत में होंगे जरूरी! जल्द लागू हो सकती है One Nation One Charger पॉलिसी

One Nation, One Charger पॉलिसी 2024 से यूरोपियन यूनियन में बनाए जाने वाले सभी फोन के लिए लागू की जाएगी। इसके बाद जल्द ही यह मेड-इन-इंडिया फोन पर लागू हो सकती है।

Published By: Swati Jha | Published: Jan 10, 2023, 03:16 PM (IST)

Type C USB चार्जर दुनिया भर में रोज इस्तेमाल की जाने वाली जरूरी चीज गया है। कई फोन कंपनियां और मॉडल अब अपने डिवाइस में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दे रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यूरोपियन यूनियन की One Nation, One Charger पॉलिसी है। और पढें: फोन के Type-C Port को ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल, 90% लोग नहीं जानते इन फायदों के बारे में!

यूरोपियन यूनियन ने हाल में वन नेशन, वन चार्जर की पॉलिसी पास की है। इसका मतलब है कि पूरे यूरोपियन यूनियन में सभी फोन सिर्फ Type C चार्जिंग पोर्ट के साथ बनाए जाएंगे। इसमें सभी ब्रांड्स और कंपनियों के लिए सिर्फ एक इंटीग्रेट चार्जर होगा। जल्द ही यह पॉलिसी लैपटॉप पर भी लागू होगी। और पढें: OnePlus ने ताजा की पुरानी यादें, Type-C वाला वायर्ड ईयरफोन लॉन्च, कीमत मात्र 999 रुपये

रिपोर्ट्स के मुताबिक One Nation, One Charger Policy को भारत में भी पेश किया जाएगा। इसे किस तरह से लागू किया जाएगा, फिलहाल सरकार इस पर योजना बना रही है। मौजूदा समय में, ज्यादातर एंड्रॉइड फोन में टाइप सी पोर्ट होता है, जबकि एप्पल प्रोडक्ट्स में एक अलग पोर्ट होता है। और पढें: Android की Type-C केबल से iPhone को चार्च करना तुरंत करें बंद, नहीं तो फोन हो जाएगा बर्बाद

भारत में फोन, लैपटॉप के लिए Type C Charger जरूरी होगा?

यूरोपियन यूनियन ने दुनिया भर में One Nation, One Charger पॉलिसी लागू करने के लिए जोर दिया है। वहीं भारत सहित कई देश मौजूदा समय में इसे लागू करने के लिए एक स्कीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

यूरोपियन यूनियन ने प्रस्ताव दिया है कि Common Charger Policy को 2024 से लागू किया जाएगा। वहीं इस पॉलिसी को 2026 से लैपटॉप तक बढ़ाया जाएगा। एक तरफ जहां यूरोपियन यूनियन ने सभी फोन के लिए Type C चार्जर के लिए जोर दिया है, दूसरी तरफ भारत सरकार इसके लिए अलग प्लान लेकर चल रही है।

भारत सरकार इस पॉलिसी के अनुसार दो चार्जर पेश करने की योजना बना रही है। इनमें से एक स्मार्टफोन के लिए और दूसरा फीचर फोन के लिए होगा। स्मार्टफोन के लिए चार्जर Type C USB चार्जर होगा, जो एंड्रॉइड और एप्पल फोन दोनों के लिए काम करेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत जल्द ही पूरे देश में Type C Charger रूल्स को पास करेगा। इसके लागू होने से सभी स्मार्टफोन यूजर्स को सिर्फ एक तरह का चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।

Type C चार्जर के फायदे

  • टाइप सी चार्जर न केवल दुनिया भर में सबसे सुलभ और आसानी से उपलब्ध होने वालेचार्जर में से एक है।
  • सामान्य यूएसबी चार्जर की तुलना में यह डिवाइस को तेजी से चार्ज करता है।
  • यह न केवल फोन पर काम करता है, बल्कि लैपटॉप, टैबलेट और कई वायरलेस डिवाइस पर भी काम करता है।
  • टाइप सी चार्जर स्टैंडर्ड आईफोन चार्जर की तुलना में बहुत सस्ते होते हैं और अधिक आसानी से उपलब्ध होते हैं।
  • अगर Type C चार्जर अनिवार्य कर दिया जाता है, तो भारत में ई-कचरे में बड़ी कमी आएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।