Google Chrome ब्राउजर में जादू की छड़ी के जैसा काम करेंगे ये एक्सटेंशन! क्या आप जानते हैं इनके फीचर्स

Google Chrome की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है और अगर यूजर्स स्मार्ट बनना चाहते हैं और एडवांस तरीके से कंटेंट सर्च करना चाहते हैं, तो एक बार इन एक्टेंशन को इस्तेमाल करके देखना चाहिए।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 13, 2023, 12:31 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google Chrome ब्राउजर में नया फीचर्स जोड़ते हैं एक्सटेंशन।
  • Google Chrome एक्सटेंशन मुफ्त में वेबस्टोर पर मौजूद हैं।
  • इन एक्सटेंशन के अंदर कई खूबियां देखने को मिलती हैं।

Google Chrome की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट समेत कई प्लेटफॉर्म पर इन दिनों ChatGPT की खूबियों को शामिल किया जा रहा है। यह एक OpenAI का प्लेटफॉर्म है और ChatGPT में कई खूबियां शामिल हैं। आज क्रोम ब्राउजर के कुछ स्पेशल एक्सटेंशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ChatGPT के एडवांस AI के साथ आते हैं। और पढें: Google Chrome में आया बड़ा काम का अपडेट, अब आपकी सही लोकेशन नहीं देख पाएंगी वेबसाइट्स

क्रोम के लिए मौजूद है ChatGPT Writer

क्रोम ब्राउजर के लिए मुफ्त में मौजूद एक्सटेंशन से यूजर्स ईमेल और उसके रिप्लाई स्मार्ट तरीके दे सकते हैं। रिप्लाई और ईमेल के कुछ सजेशन नजर आएंगे, जिनमें से एक ऑप्शन को चुनकर यूजर्स सेंड कर सकते हैं। डेवलपर्स के मुताबिक, यह टूल अन्य वेबसाइट्स पर मौजूद टूल्स की तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से काम करेंगे। और पढें: Google Workspace में आए ये कमाल के AI फीचर्स, भर-भर के मिलेंगे यूजर्स को फायदे

यूजर्स जैसे ही ईमेल के रिप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करेगा तो ChatGPT Writer का आइकन नजर आएगा, जिसमें नेक्स्ट लिखा होगा। क्लिक करके यूजर्स को कुछ टैक्स्ट का सजेशन मिलेगा, जिसे सिलेक्ट करके तेजी से मेल कंपोस कर सकते हैं। और पढें: Google Chrome में आया नया Skills फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

ChatGPT for Search Engines एक्सटेंशन

क्रोम वेब स्टोर पर मौजूद ChatGPT for Search Engines एक्सटेंशन, सर्च रिजल्ट के अलावा राइट साइड में कुछ सर्च दिखाएगा, जिसे किसी भी वेबपेज पर विजिट किए बगैर उसका कंटेंट पढ़ सकते हैं।

YouTube Summary With ChatGPT के फायदे

यूट्यूब के साथ काम करने वाला यह एक्सटेंशन काफी उपयोगी साबित होगा और यूजर्स वीडियो के दौरान बोले गए शब्दों को टैक्स्ट में भी देख सकते हैं। यह transcripts संक्षिप्त फॉर्मेट में दिखाएगा। इसे इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है।

Merlin – OpenAI GPT के फीचर्स

Merlin – OpenAI GPT-powered assistant क्रोम एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके यूजर्स अपने ऑनलाइन मैसेज को टाइप करने के झंझट से बच सकते हैं। यह एक्सटेंशन सर्च इंजन, जीमेल, Twitter, Linkedin, Google Sheets समेत कई वेबसाइट्स को सपोर्ट करता है। इसके लिए कंटेंट को सिलेक्ट करें, उसके बाद Ctrl + M (Windows) और CMD+M (Mac) कमांड का इस्तेमाल करना होगा। ऐसा करके रिप्लाई, ईमेल कंपोस और कई बड़े पैराग्राम का संक्षिप्त फॉर्मेट तैयार कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।