TikTok ऐप अमेरिका में हुआ बैन, App Store और Play Store से भी हुआ रिमूव

TikTok भारत के बाद अब अमेरिका में भी बैन हो गया है। जैसे ही आप इस ऐप को अमेरिका में ओपन करेंगे, तो आपको पॉप-अप मैसेज मिलेगा, जिसमें लिखा है "हमें खेद है..."

Published By: Manisha | Published: Jan 19, 2025, 11:41 AM (IST)

TikTok Ban: पॉपुलर शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok अमेरिका में बैन हो गया है। यह बैन 19 जनवरी रविवार से लागू हो गया है। अमेरिका में Google Play Store और App Store दोनों ही जगह से इस ऐप को रिमूव कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत में इस ऐप को कई साल पहले ही सुरक्षा कारणों की वजह से बैन कर दिया गया था। वहीं, अब दिशा में US ने भी कदम आगे बढ़ा दिए हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Amazon Prime Video में आया Instagram जैसा फीचर, अब स्क्रॉल करते ही मिलेंगी फिल्में और वेब सीरीज

Apple Hub ने अपने X हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि App Store से TikTok ऐप रिमूव हो गई है। जैसे ही आप ऐप स्टोर पर इस ऐप को सर्च करेंगे, तो आपको 'This Page Couldn't be loaded. Try Again' का मैसेज दिखेगा। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी कई स्क्रीनशॉट सामने आए हैं। जिन यूजर्स के पास यह ऐप पहले से इंस्टॉल थे, वे भी अब इसे एक्सेस नहीं कर सकेंगे। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

Credit- Social Media

जैसे ही आप TikTok ऐप को ओपन करेंगे, तो आपको ऑफलाइन का मैसेज शो होगा। इस मैसेज में लिखा है, "हमें खेद है कि US TikTok बैन कानून के तहत हमें 19 जनवरी से अपनी सर्विस अस्थाई रूप से बंद करनी पड़ रही है। हम जल्द से जल्द अमेरिका में इस सर्विस को दोबारा शुरू करने पर काम कर रहे हैं।" अमेरिका में भी सुरक्षा कारणों की वजह से इस ऐप को बंद किया गया है। कहा जा रहा है कि चीन इस ऐप के जरिए अमेरिकी नागरिकों की जासूसी करता है। और पढें: Google का Veo 3.1 AI मॉडल हुआ अपग्रेड, अब बनाएगा YouTube Shorts और Instagram Reels जैसे वर्टिकल वीडियो

TikTok को है ट्रंप से उम्मीदें

US में TikTok बैन का कानून बाइडेन सरकार द्वारा पास किया गया था। इस कानून के तहत यदि टिकटॉक अपनी पैरेंट कंपनी ByteDance से अलग नहीं होता है, तो इस ऐप को यूएस में 19 जनवरी 2025 से बैन कर दिया जाएगा। जो कि आज से लागू हो गया है। हालांकि, कल 20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। उम्मीद जातई जा रही है कि टिकटॉक पर लगे बैन को कुछ समय के लिए टाल सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।