सस्ते में लॉन्च हुए 43 इंच और 55 इंच स्मार्ट टीवी, जानें कीमत और फीचर्स
TCL C69B 4K QLED Google TV को दो स्क्रीन साइज के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस टीवी में कई खास फीचर्स मिल रहे हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 18, 2024, 09:46 AM (IST)
हाइलाइट
- TCL C69B 4K QLED Google TV दो स्क्रीन साइज में आया है।
- इस टीवी में Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है।
- कनेक्टिविटी के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं।
TCL C69B 4K TV भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। इस टीवी में QLED डिस्प्ले दिया गया है। इसे बड़े स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी को दो स्क्रीन साइज में पेश किया है। इन्हें किफायती दाम में लाया गया है। स्मार्ट टीवी में Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलता है। यह टीवी Google Meet जैसे कई ऐप्स को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।
TCL C69B 4K QLED Google TV Price
TCL C69B 4K QLED Google TV को दो स्क्रीन साइज में लाया गया है। इसमें 43 इंच और 55 इंच शामिल है। 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 32,990 रुपये और 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 45,990 रुपये है। इस टीवी को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है।
टीवी के सभी स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो 43 इंच वाले मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट और 55 इंच वाले मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। टीवी में 4K QLED TV स्क्रीन मिलती है, जिसमें QLED Pro नाम का एक QLED Pro फीचर मिल रहा है। यह एक कलर फिल्टर या पोलराइजर जैसा लगता है और कहा जाता है।
इसमें एक खास फीचर T-Screen Pro भी दिया गया है, जो "इमेज हेलो और परिवेश प्रकाश हस्तक्षेप को हटाते हुए अधिक सटीक कंट्रास्ट देता है। इसके स्क्रीन का पीक ब्राइटनेस 600 nits है। इसमें आई केयर प्रोटेक्शन, HDR 10+, Dolby Vision जैसे फीचर्स मिलते हैं।
43 इंच वाले मॉडल में 30W स्पीकर और 55 इंच वाले मॉडल में 35W स्पीकर दिया गया है। दोनों मॉडल्स में Dolby Atmos, DTS Virtual X; ONKYO 2.1ch Subwoofer दिया गया है।
TCL C69B स्मार्ट टीवी में 10,000 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इस टीवी में Google Meet, Google Kids और हैंड फ्री Google Assistant सपोर्ट मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी में AiPQ प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2GB RAM के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में WiFi, Bluetooth 5.0, 3 HDMI पोर्ट और USB पोर्ट दिया गया है। टीवी स्लिम बॉडी के साथ आता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।