Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 15 दिन तक चलेगी

Smartwatch under Rs 1500: Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। यह एक बजट स्मार्टवॉच है और इसमें धांसू फीचर्स भी है। यह सिंगल चार्ज पर अधिकतम 15 दिन का बैकअप दे सकती है।

Published By: Avanish Upadhyay | Published: Jan 16, 2023, 04:16 PM (IST)

हाइलाइट

  • Gizmore Blaze Max में 1.85 इंच का ऑलवेज ऑन डिस्प्ले दिया है।
  • यह बजट स्मार्टवॉच ब्लटूथ कॉलिंग और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आती है।
  • कंपनी ने इसे तीन कलर वेरिएंट और हार्ट रेट सेंसर के साथ पेश किया है।

Gizmore ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। सिर्फ 1199 रुपये में आने वाली यह स्मार्टफोन कई दमदार और धांसू बैटरी बैकअप के साथ आती है। यह कीमत इंट्रोडक्टरी है। कंपनी ने इसे तीन कलर वेरिएंट में पेश किया है, जो Black, Burgundy और Grey हैं। इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का BIG डिस्प्ले दिया है। साथ ही यह सिंगल चार्ज पर 15 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। आइए इसके फीचर्स जानते हैं। और पढें: 3,000 रुपये से भी सस्ती आती हैं ये 5 स्मार्टवॉच, Bluetooth calling समेत इनमें हैं धांसू फीचर्स

Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच को ऐसे डिजाइन किया गया है, जिसमें मल्टीपल हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में यूजर्स को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने में आसानी होगी। इसमें स्पोर्ट्स मोड्स के अलावा भी कई फीचर्स को शामिल किया गया है, जो JYOU PRO Health Suit App के साथ काम करता है।

Gizmore Blaze Max की अन्य खूबियां

यह smart watch यूजर्स के कदम का रिकॉर्ड रखती है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच ब्लड में ऑक्सिजन के स्तर को चेक कर सकती है, जिसके लिए SpO2 सेंसर है। इसमें Heart Rate, Calorie burn, Hydration, Menstrual Cycle और स्ट्रेस मैनेजमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Gizmore Blaze Max के स्पेसिफिकेशन

इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का लार्ज IPS डिस्प्ले है। इसका 240 x 280 पिक्सल रेजोल्यूशन। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, स्प्लिट स्क्रीन, Bluetooth Calling Smartwatch जैसे फीचर्स भी हैं। यूजर्स वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट की मदद से कुछ काम को वॉयस कमांड से कंट्रोल कर सकता है। यूजर्स की सहूलियत के लिए मल्टीपल वॉच फेस दिए गए हैं।

15 बैटरी बैकअप लेकिन एक शर्त

इस स्मार्टवॉच में अधिकतम 15 दिन की बैटरी बैकअप मिलेगा, लेकिन अगर ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं तो अधिकतम बैकअप 3 दिन का मिलेगा। इसमें इन बिल्ट गेम और कैलकुलेटर भी हैं। हालांकि बाजार में 1500 रुपये से कम कीमत में आने वाली कई स्मार्टवॉच मौजूद हैं, जो अलग-अलग फीचर्स के साथ आती हैं। लेकिन ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स के साथ आने वाली इस स्मार्टवॉच में कई आकर्षक फीचर्स दिए हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।