Samsung Try Galaxy App: आपके साधारण फोन में मिलेगा Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 एक्सपीरियंस, जानें कैसे

Samsung ने Try Galaxy App के लिए नया अपडेट जारी किया है। यह अपडेट यूजर्स को उनके नॉन-एंड्रॉइड स्मार्टफोन में Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 जैसे स्पेशल फीचर्स प्रोवाइड करेगा।

Published By: Manisha | Published: Aug 21, 2023, 08:33 PM (IST)

हाइलाइट

  • आपका साधारण फोन फोल्डेबल फोन में बदल जाएगा
  • नए अपडेट के बाद मिला FlexCam एक्सपीरियंस
  • दो डिवाइस आपस में कनेक्ट होकर बन जाएगा एक डिस्प्ले

Samsung ने अपने Try Galaxy ऐप के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के जरिए अब नॉन-एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स जैसे iPhone यूजर्स भी अपने डिवाइस में सैमसंग One UI 5.1.1 को एक्सपीरियंस कर सकेंगे। यह अपडेट यूजर्स के नॉन-एंड्रॉइड स्मार्टफोन में Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 जैसे स्पेशल फीचर्स प्रोवाइड करेगा। इस अपडेट के जरिए यूजर्स को एक नया यूनिक फीचर भी मिला है, जिसके जरिए यूजर्स दो कनेक्टेड फोन को एक समय में एक साथ फोल्डेबल फोन की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। यह एक्सपीरियंस गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 के डिस्प्ले की तरह होगा। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

Samsung के नए Try Galaxy ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप सैमसंग फोन में मिलने वाले यूआई, ऐप्स एंड विजेट्स को एक्सप्लोर कर सकेंगे। आपके नॉन-एंड्रॉइड फोन में गैलेक्सी होम-स्क्रीन का एक्सपीरियंस मिलेगा। इतना ही नहीं यूजर्स Samsung Galaxy devices के जरिए उपलब्ध अलग-अलग फंक्शन को भी ट्राई कर सकेंगे। और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Try Galaxy app में मिलेंगे ये फीचर्स

FlexCam Experience- इस ऐप के जरिए आप Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 में मिलने वाले FlexCam मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए यूजर्स एक्सपीरियंस कर सकेंगे कि नए फोल्डेबल फोन सैमसंग यूजर्स को किस तरह तस्वीरें कैप्चर करने का एक नया तरीका प्रोवाइड कर रहे हैं। गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 फोन का बड़ा कवर डिस्प्ले यूजर्स को आसानी से सेल्फी लेने की सुविधा देता है। और पढें: 15000 से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट Washing Machines, चमका देंगी आपके कपड़े

Immersive Screen and Multitasking- इस फीचर के जरिए यूजर दो डिवाइस को आपस में कनेक्ट करके उसे एक डिस्प्ले के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर यूजर्स को गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 जैसा फोल्डेबल एक्सपीरियंस देगा।

उपलब्धता

Samsung ने Try Galaxy को साल 2022 में लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि इस ऐप को 7 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप 20 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें कोरियन, चेक, हंगेरियन, लैटिन अमेरिकी स्पेनिश और रूसी भाषाओं को हाल ही में शामिल किया गया है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको यह QR कोड स्कैन करना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।