Samsung की बड़ी तैयारी! चार बार फोल्ड होने वाले फोन पर चल रहा काम
Samsung Quad Foldable फोन पर काम चल रहा है। कंपनी का हाल ही में एक नया पेटेंट सामने आया है, जिसमें चार बार फोल्ड होने वाला फोन दिखा है।
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 03, 2025, 01:19 PM (IST)
Samsung पहले ही बुक-स्टाइल और क्लैमशेल डिजाइन में लोकप्रिय बन चुका है। अब कंपनी एक नई पहले करने वाली है। सैमसंग वर्तमान में कई फोल्डेबल और रोलेबल कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है। अब एक नए पेटेंट से कंपनी के अब तक के सबसे अनोखे आइडिया के बारे में डिटेल सामने आई है। कंपनी तीन हिंग और चार पैनल वाला एक क्वाड-फोल्ड डिवाइस ला सकती है, जो फोल्डेबल टेक्नोलॉजी की सीमाओं को आगे बढ़ाता है। आइये, डिटेल में जानते हैं।
Samsung Quad Fold Device
बेंडेबल डिस्प्ले सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नाम का एक पेटेंट सामने आया है। इस पेटेंट में एक डिवाइस को दिखाया गया है, जो चार क्षैतिज पैनल हैं और ये तीन हिंग से जुड़े हैं। सभी एक फोल्डेबल स्क्रीन के नीचे हैं। पेटेंट के साथ दिए गए फोटो में यह डिवाइस एक एक क्वाड-फोल्ड स्मार्टफोन की ओर इशारा कर रहा है।
अगर ऐसा हुआ तो यह सैमसंग का अब तक का सबसे बोल्ड कॉन्सेप्ट होगा। हालांकि, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, क्योंकि यह शुरुआत है और यह एक रफ ड्रॉफ्ट भी हो सकता है। इसमें बदलाव किए जा सकते हैं या फिर यह भविष्य के लिए विचार को लॉक करने के लिए एक स्ट्रेटजी पेटेंट भी हो सकता है।
ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन पर भी चल रहा काम
इसके अलावा, फाइलिंग में ट्राई-फोल्ड फोन के बारे में भी बताया गया है। इसमें तीन पैनल, दो हिंज, एक USB Type-C पोर्ट और ट्रिपल-कैमरा सेटअप शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाजार में ट्राई फोल्डेबल फोन की एंट्री हो चुकी है। कई कंपनियां तीन बार फोल्ड होने वाले फोन पर काम कर रही है। इसी बीच चार बार फोल्ड होने वाले फोन की खबर आने अन्य कंपनियों के लिए बड़ी समस्या हो सकती है। उम्मीद है कि कंपनी इससे संबंधित अन्य जानकारी जल्द दे सकती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।