Samsung QEF1 QLED TV और Crystal Clear 4K UHD TV की सेल भारत में शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung QEF1 QLED TV और Crystal Clear 4K UHD TV की सेल भारत में शुरू हो गई है। यहां जानें टीव की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: May 01, 2025, 04:56 PM (IST)

Samsung QEF1 QLED TV और Crystal Clear 4K UHD TV की सेल भारत में आज से शुरू हो गई है। फीचर्स की बात करें, तो Samsung QEF1 QLED TV में 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच और 75 इंत तक के स्क्रीन साइज मिलते हैं। ये टीवी Q4 AI प्रोसेसर से लैस है। वहीं, दूसरी ओर Samsung Crystal Clear 4K LED TV में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज मिलते हैं। ये टीवी Crystal प्रोसेसर से लैस है। आइए जानते हैं कीमत, उपलब्धता और फीचर से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

Samsung QEF1 QLED, Crystal Clear 4K TVs: price, availability

कंपनी ने Samsung QEF1 QLED TV और Crystal Clear 4K UHD TV की सेल भारत में आज 1 मई 2025 से शुरू कर दी है। इन टीवी को आप Amazon, Flipkart व Samsung के जरिए खरीद सकेंगे। Samsung QEF1 QLED की कीमत 39,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Samsung UE81 Crystal 4K TV की कीमत 31,490 रुपये से शुरू होती है। UE84 की कीमत 32,990 रुपये व UE86 की कीमत 34,490 रुपये से शुरू होती है। और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Samsung QEF1 QLED TV specs, features

फीचर्स की बात करें, तो Samsung QEF1 QLED TV में 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के मॉडल्स मिलते हैं। ये टीवी Q4 AI प्रोसेसर से लैस है। टीवी के साथ Samsung Knox सिक्योरिटी दी गई है। ऑडियो के लिए टीवी में 20W स्पीकर दिया गया है, जिसके साथ OTS Lite व Q-symphony सपोर्ट मौजूद है। कंपनी इस टीवी के साथ 7 साल तक OS अपडेट प्रोवाइड करेगी। और पढें: 15000 से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट Washing Machines, चमका देंगी आपके कपड़े

Samsung Crystal Clear 4K LED TV specs, features

फीचर्स की बात करें, तो Samsung Crystal Clear 4K LED TV में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के मॉडल्स मिलते हैं। UE86 टीवी में 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच के ऑप्शन मौजूद हैं। ये टीवी Crystal प्रोसेसर से लैस है। ऑडियो के लिए इसमें 20W स्पीकर्स दिए गए हैं, जिसके साथ OTS Lite व Q-symphony सपोर्ट मिलता है। इसके साथ भी कंपनी 7 साल तक OS अपडेट प्रोवाइड करेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।