Samsung ला रहा धांसू प्रोजेक्टर वाली Smartwatch! किसी भी दीवार या पर्दे पर देख पाएंगे Movie

Samsung ने एक पेटेंट में न्यू स्मार्टवॉच की जानकारी दी है। यह स्मार्टवॉच प्रोजेक्टर फीचर्स के साथ दस्तक देगी, जिससे किसी भी दीवार या सरफेस पर मूवी आदि देख सकेंगे।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 17, 2023, 12:16 PM (IST)

हाइलाइट

  • Samsung ला सकती है गेम चेंजर स्मार्टवॉच।
  • पेटेंट में प्रोजेक्टर स्मार्टवॉच के बारे में बताया।
  • Galaxy Smartwatch को पावरफुल बनाने का प्रयास।

Samsung एक नई स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है, जिसमें एक Projector को शामिल किया जाएगा। इस प्रोजेक्टर के इस्तेमाल से यूजर्स किसी भी दीवार या सरफेस को टीवी स्क्रीन की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे और OTT कंटेंट भी देख सकते हैं। दरअसल, साउथ कोरियाई कंपनी ने एक पेटेंट दायर किया है, जिसमें इनबिल्ट प्रोजेक्टर गैलेक्सी स्मार्टवॉच का कॉन्सेप्ट इमेज दिखाया है। और पढें: 30,000 रुपए से कम में मिल रहे हैं ये 8 धांसू 4K Smart TV, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स

कॉन्सेप्ट इमेज से पता चलता है कि Galaxy Smartwatch  से लाइट को दूसरी तरफ प्रोजेक्टिंग किया जा रहा है। पेटेंट रिपोर्ट से पता चलता है वॉच में एक डिस्प्ले दिया जाएगा। साइड पोर्शन पर प्रोजेक्टर को फिट किया जाएगा। ऐसे में प्रोजेक्टर को कंट्रोल करना आसान हो जाएगा। हालांकि यह अधिकतम कितने एरिया पर बेहतर तरीसे से लाइट को प्रोडेक्ट कर पाएगा, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। और पढें: भारत में महंगे क्यों होते जा रहे हैं Smartphones? जानिए वजह

LED Projector में मिलेंगे मल्टीपल लेंस

LED Projector में कई प्रकार के लेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो पिक्चर क्वालिटी को मैनेज करने के भी काम आ सकते हैं। हालांकि अभी इस टेक्नोलॉजी के बारे में और ज्यादा जानकारी का खुलासा होना बाकी है। हालांकि पेटेंट के लिए डिजाइन देना कंपनी का एक रेगुलर प्रोसेस है और इससे पहले भी कई कॉन्सेप्ट डिजाइन सामने आ चुके हैं। लेकिन हर एक पेटेंट डिजाइन का मार्केट वर्जन तैयार नहीं हो पाता है।

बैटरी बैकअप का होगा अहम रोल

सैमसंग की इस स्मार्टवॉच में बैटरी बैकअप का अहम रोल होगा। प्रोजेक्टर के लिए ज्यादा पावर की जरूरत होगी और लंबा बैकअप पाने के लिए कंपनी की क्या प्लानिंग उस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके बैकअप आदि को लेकर भी अभी कई जानकारी सामने आना बाकी हैं।

सैमसंग गैलेक्सी वॉच 5 में आया नया फीचर

सैमसंग ने हाल ही में Samsung Galaxy Watch 5 में mensutral cycle tracking का फीचर शामिल किया गया है। आने वाले समय में और भी नए फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।