Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 की कीमतें लॉन्च से पहले हुईं लीक, 9 जुलाई को होगा बड़ा इवेंट

सैमसंग अपने नए फोल्ड होने वाले मोबाइल फोन Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 को 9 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ही इनकी कीमत और कुछ फीचर्स इंटरनेट पर सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jun 24, 2025, 11:56 AM (IST)

सैमसंग अपनी अगली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को 9 जुलाई 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। इस दिन सैमसंग कंपनी न्यूयॉर्क में एक बड़ा इवेंट करेगी, जिसका नाम है Galaxy Unpacked 2025। यह इवेंट भारत में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। फोन लॉन्च होने से पहले ही Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 की कीमत और कुछ खास फीचर्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। खबर है कि ये दोनों डिवाइसेज अपने पुराने मॉडल्स की तुलना में थोड़े महंगे होंगे और इनके कई नए कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं। और पढें: लॉन्च से पहले ही छाया Honor Magic V6, MWC से पहले दिखी लगभग बिना क्रीज वाली डिस्प्ले

इतनी हो सकती है कीमत

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 की कीमतें एक इटालियन वेबसाइट पर लीक हुई हैं। Z Fold 7 की 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग EUR 2,227.71 (करीब ₹2,23,000) और 512GB वेरिएंट की कीमत EUR 2,309.03 (करीब ₹2,31,100) बताई जा रही है। वहीं Galaxy Z Flip 7 का 512GB वेरिएंट EUR 1,425.51 (करीब ₹1,43,000) में लिस्ट किया गया है। ये कीमतें इटली की 22% VAT (टैक्स) के साथ हैं, इसलिए अलग-अलग यूरोपीय देशों में ये कीमतें थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती हैं। और पढें: क्या Samsung ने बढ़ा दी Galaxy A56 5G, A36 5G, और F17 5G की कीमतें? टिप्सटर ने किया बड़ा दावा

पुराने मॉडल से कितना महंगा हुआ नया फोन

पिछले साल के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के मुकाबले इस बार की कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं। Galaxy Z Fold 6 की 512GB वेरिएंट की कीमत EUR 2,119 (करीब ₹2,12,100) थी और Galaxy Z Flip 6 की 512GB वेरिएंट EUR 1,319 (करीब ₹1,32,000) में आई थी। इसका मतलब यह है कि दोनों फोन की कीमतों में करीब 10,000 से 12,000 रुपये का अंतर आ सकता है। और पढें: Year Ender 2025: इस साल इन Top-5 Foldable स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका, जानें कीमत और फीचर्स

फीचर्स और कलर ऑप्शन भी हुए लीक

Galaxy Z Fold 7 के स्टोरेज वेरिएंट्स: इस फोन में 256GB, 512GB और 1TB के तीन स्टोरेज वेरिएंट्स आ सकते हैं।

Galaxy Z Flip 7 के स्टोरेज वेरिएंट्स: इस फोन में 256GB और 512GB के दो स्टोरेज वेरिएंट्स आ सकते हैं।

कलर ऑप्शन: Galaxy Z Fold 7 में Blue Shadow, Jet Black और Silver Shadow कलर्स मिल सकते हैं। वहीं Galaxy Z Flip 7 में Jet Black, Coral Red और Blue Shadow

Galaxy Unpacked 2025 में और क्या हो सकता है लॉन्च

  • Galaxy Watch 8 Series
  • New Galaxy Buds
  • Galaxy Z Flip 7 FE

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।