LIVESamsung Galaxy Unpacked Event में Galaxy Z Fold5, Z Flip5 समेत कई डिवाइसेज हुए लॉन्च, जानें डिटेल
Samsung Galaxy Unpacked Event 2023: सैमसंग आज अपने नए फोल्डेबल डिवाइसेज Galaxy Z Fold5 और Galaxy Z Flip5 लॉन्च करेगा। इसके साथ-साथ दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने Galaxy Tab S9 Series और Galaxy Watch 6 को भी पेश करेगी।
Published By: harshit harsh
Published: Jul 26, 2023, 02:05 PM (IST)
Samsung Galaxy Unpacked Event: दक्षिण कोरियाई कंपनी इस साल का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट आयोजित किया है। इस इवेंट में कंपनी अपने फोल्डेबस स्मार्टफोन्स- Galaxy Z Fold5 और Galaxy Z Flip5 के अलावा Galaxy Tab S9 Series और Galaxy Watch 6 को भी पेश किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये डिवाइसेज पिछली जेनरेशन के मुकाबले अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आते हैं। सैमसंग ने कुछ दिन पहले ही इन डिवाइसेज की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स को 5,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर दिया जा रहा है।
Live Updates
Samsung Galaxy Watch6 Series से उठा पर्दा
इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो स्मार्टवॉच Galaxy Watch6 और Watch6 Classic पेश की हैं। इन्हें कई दमदार फीचर्स के साथ लाया गया है।
Samsung Galaxy Z Flip5 की कीमत
Samsung Galaxy Z Flip5 को कई कलर ऑप्शन Mint, Graphite, Cream और Lavender में लाया गया है। इसे पॉकेट में आसानी से रखा जा सकता है। स्मार्टफोन की कीमत 999 डॉलर यानी लगभग 80,000 रुपये है। यह चुनिंदा मार्केट में 11 अगस्त से उपलब्ध हो जाएगा।
Galaxy Z Fold5 की कीमत
Galaxy Z Fold5 तीन स्टोरेज ऑप्शन- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 1TB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत $1,799 यानी करीब 1.47 लाख रुपये है। फोन की भारतीय कीमत अभी जारी नहीं हुई है। इस फोन को Icy Blue, Phantom Black, Cream, Gray और Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Galaxy Z Flip5 के सभी फीचर्स
सैमसंग ने इस साल अपने फ्लिप फोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है। यह पहले के मुकाबले बड़ी कवर स्क्रीन के साथ आता है।
Galaxy Fold5 के सभी फीचर्स
सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन पिछले साल के मुकाबले कई हार्डवेयर अपग्रेड्स के साथ आता है।
Galaxy Z Fold5 के कनेक्टिविटी फीचर्स
फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.0 पर काम करता है। फोन IPX8 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। यह डुअल बैंड 5G नेटवर्क, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
Galaxy Fold5 की बैटरी
फोन में 4,400mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 25W अडेप्टर मिलता है। यह फोन 45W USB Type C फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ फास्ट वायरलेस 2.0 चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।
Galaxy Z Flip5 में मिलेगी बड़ी कवर स्क्रीन
सैमसंग ने अपने इस साल लॉन्च हुए फ्लिप स्मार्टफोन की कवर स्क्रीन को बड़ा किया है। इसमें अब पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से नोटिफिकेशन्स एक्सेस किए जा सकते हैं। साथ ही, कई ऐप्स भी ओपन किए जा सकेंगे।
मिलेगा दमदार प्रोसेसर
सैमसंग के ये दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आएंगे. इनमें 12GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
Galaxy Z Fold5 और Galaxy Z Flip5 की स्क्रीन
Galaxy Fold5 में मिलेगा 7.6-inch QXGA+* Dynamic AMOLED 2X Infinity Flex डिस्प्ले। फोन का फोल्डेबल डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं, Galaxy Z Flip5 में 6.7 इंच की फोल्डेबल मेन स्क्रीन मिलेगी।
Galaxy Unpacked Event हुआ शुरू
सैमसंग का इवेंट शुरू हो गया है। कंपनी जल्द ही सैमसंग के नए डिवाइसेज की घोषणा करेगी।
Galaxy Unpacked Event की उल्टी गिनती शुरू
सैमसंग के साल के दूसरे मेगा इवेंट की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में होने वाले इस इवेंट का मुख्य फोकस फोल्डेबल स्मार्टफोन पर रहेगा।
Samsung Galaxy Z Fold5 के डिजाइन में नहीं होगा कोई बदलाव!
हाल में आई में आई एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Z Fold5 का लुक और डिजाइन पिछले साल आए Galaxy Z Fold4 की तरह ही होगा। हालांकि, फोन के हार्डवेयर फीचर्स में कुछ अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। Galaxy Z Fold5 में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोल्डेबल फोन भी S-Pen के सपोर्ट के साथ आएगा।
Galaxy Z Fold5 और Galaxy Z Flip5 की कीमत लीक
सैमसंग के इस मेगा इवेंट का मुख्य आकर्षण दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स- Galaxy Z Fold5 और Galaxy Z Flip5 रहेंगे। ये दोनों डिवाइसेज पिछले साल आए Galaxy Z Fold4 और Galaxy Z Flip4 के अपग्रेडेड मॉडल होंगे। एक भारतीय टिप्स्टर ने लॉन्च से कुछ घंटे पहले इनकी कीमत लीक की है। यहां क्लिक करके जानें डिटेल।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।