Samsung Galaxy Unpacked इवेंट जुलाई में होगा आयोजित, Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 होंगे लॉन्च!

यह साल 2023 का दूसरा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट होगा। पहला अनपैक्ड इवेंट फरवरी महीने में आयोजित हुआ था, जिसमें Samsung Galaxy S23 सीरीज लॉन्च हुई थी। वहीं, अब जुलाई में होने वाले इवेंट में कंपनी Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है।

Published By: Manisha | Published: Jun 07, 2023, 12:51 PM (IST)

हाइलाइट

  • Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 हो सकते हैं इवेंट में लॉन्च
  • Samsung Galaxy Unpacked इवेंट इस बार दक्षिण कोरिया में होगा आयोजित
  • इससे पहले यह इवेंट अमेरिका या फिर यूरोप में आयोजित किया जाता था

Samsung Galaxy Unpacked अगले महीने जुलाई में आयोजित किया जाएगा। लेटेस्ट्स रिपोर्ट्स में कंपनी द्वारा जारी की प्रेस रिलीज का हवाला देते हुए यह जानकारी कंफर्म की गई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस साल यह इवेंट सैमसंग की घरेलु मार्केट यानी साउथ कोरिया में आयोजित किया जाने वाला है। इससे पहले कंपनी इस इवेंट को अमेरिका या फिर यूरोप में आयोजित किया करती थी। जैसे कि सभी जानते हैं यह इस साल 2023 का दूसरा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट होगा। पहला अनपैक्ड इवेंट फरवरी महीने में आयोजित हुआ था, जिसमें Samsung Galaxy S23 सीरीज लॉन्च हुई थी। वहीं, अब जुलाई में होने वाले इवेंट में कंपनी Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। आइए जानते हैं इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Samsung Galaxy AI हुआ अपग्रेड, मिलेंगे एक साथ कई एडवांस फीचर्स

91mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Samsung Galaxy Unpacked इवेंट दक्षिण कोरिया के Seoul में अगले महीने यानी जुलाई में आयोजित किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इवेट की सटिक तारीख रिवील नहीं की है, लेकिन लीक्स की मानें तो यह इवेंट 26 जुलाई को आयोजित होगा। इसके अलावा, इवेंट से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। और पढें: Samsung Galaxy Unpacked 2025 की आ गई डेट, इस दिन लॉन्च हो सकती है Galaxy S25 Series

माना जा रहा है कि अपने दूसरे गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी अपकमिंग फोल्डेबल और फ्लिप फोन लॉन्च करेगी। यह Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 होंगे। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 6 फोन Galaxy AI के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Z Fold 5 Expected Specifications

इन डिवाइस की जानकारी लीक्स में कई बार सामने आ चुकी है। लीक की मानें, तो Samsung Galaxy Z Fold 5 फोन में 7.6 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा, 6.2 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट भी 120Hz होगा।

यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिल सकती है। यह Android 13 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी 108MP का कैमरा होगा। इसके साथ 12MP का सेकेंडरी और 10MP का तीसरा कैमरा मिल सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Expected Specificatiins

लीक की मानें, तो Samsung Galaxy Z Flip 5 फोन में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा, एक 3.4 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें 8GB RAM और 512GB स्टोरेज मिल सकती है। यह भी Android 13 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी 12MP का कैमरा होगा। इसके साथ 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।