हो जाएं तैयार- Samsung Galaxy Unpacked इवेंट की डेट हुई कंफर्म, Galaxy Z Flip 5 की दिखी पहली झलक

Samsung Galaxy Unpacked Event 2023 की डेट ऑफिशियली कंफर्म कर दी गई है। लॉन्च डेट के साथ-साथ टीजर पोस्टर में कंपनी ने अपने नेक्स्ट जनरेशन Samsung Galaxy Flip 5 फोन की भी पहली झलक दिखाई है।

Published By: Manisha | Published: Jul 06, 2023, 08:42 AM (IST)

हाइलाइट

  • Samsung Galaxy Unpacked Event जुलाई में होगा आयोजित
  • इवेंट में लॉन्च होंगे सैमसंग के नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल और फ्लिप फोन
  • स्मार्टफोन्स के अलावा कई अन्य डिवाइस भी इवेंट में दे सकते हैं दस्तक

Samsung कंपनी ने पिछले महीने कंफर्म किया था कि वह Galaxy Unpacked Event इस साल जुलाई में आयोजित करने वाले हैं। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने लॉन्च इवेंट की सटिक तारीख का ऐलान नहीं किया था। वहीं, अब फाइनली कंपनी ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2023 की डेट भी ऑफिशियली कंफर्म कर दी है। लॉन्च डेट के साथ-साथ टीजर वीडियो में कंपनी ने अपने नेक्स्ट जनरेशन Samsung Galaxy Flip 5 फोन की भी पहली झलक दिखाई गई है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Samsung Galaxy AI हुआ अपग्रेड, मिलेंगे एक साथ कई एडवांस फीचर्स

Samsung ने कंफर्म किया है कि Samsung Galaxy Unpacked इवेंट इस साल 26 जुलाई 2023 को 7:00 ET (भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे) आयोजित किया जाएगा। लॉन्च डेट शेयर करते हुए कंपनी ने एक टीजर वीडियो भी शेयर किया है। इस टीजर पोस्टर में Samsung Galaxy Filp 5 स्मार्टफोन की पहली झलक देखने को मिली है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस फोन का साइड लुक ही रिवील किया है। और पढें: Samsung Galaxy Unpacked 2025 की आ गई डेट, इस दिन लॉन्च हो सकती है Galaxy S25 Series

कहां देख सकेंगे Samsung Galaxy Unpacked इवेंट?

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट का लाइवस्ट्रीम आप 26 जुलाई को कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल, Samsung.com और Samsung Newsroom India पर देख सकेंगे। इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे होगी। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 6 फोन Galaxy AI के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

आपको बता दें, कंपनी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy Fold 5 और Samsung Galaxy Flip 5 लॉन्च करेगी। समार्टफोन्स के अलावा, इवेंट में Galaxy Buds 3, Galaxy Tab 9 सीरीज और Galaxy SmartTag 2 भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 5 leak Specification

Samsung के इस फोन में 7.6 इंच का Dynamic AMOLED इनर डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगा। फोन का आउटर 6.2 इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसका पिक्सल रेजलूशन 904 x 2,316 होगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है। फोल्डेबल फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 12MP टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 4MP अंडर डिस्प्ले कैमरा मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन NFC, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2 और एक USB-C 3.2 पोर्ट के साथ आ सकता है। इसमें 4400mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 leak Specification

Galazy Z Flip 5 में 1,080, 2,640 पिक्सल रेजलूशन वाला 6.7 इंच का Full HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका आउटर डिस्प्ले 3.4 इंच का होने की उम्मीद है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें 8GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन 12MP के प्राइमरी कैमरे से लैस हो सकता है।

इसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन 10MP के फ्रंट कैमरे के साथ आने की उम्मीद है। इसमें 3700mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन USB Type-C 3.2 पोर्ट, Bluetooth 5.2 और Wi-Fi 6E जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।