Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 की डेट लीक, Samsung Galaxy S24 Series होगी लॉन्च!
Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 की डेट लीक हो गई है। कंपनी के इस बड़े इवेंट को अगले महीने आयोजित किया जाएगा। इवेंट में कई बड़ी घोषणाएं होंगी।
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 21, 2023, 11:27 AM (IST)
हाइलाइट
- Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 की डेट लीक हो गई है।
- इस इवेंट में Samsung Galaxy S24 Series लॉन्च हो सकती है।
- सीरीज के अलावा इवेंट में और भी कई बड़ी घोषणाएं होंगी।
Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह कंपनी के साल के सबसे बड़े इवेंट में एक है। इसमें अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S24 Series लॉन्च होने वाली है। यह मेगा इवेंट अगले साल की शुरुआत में होने वाला है। लोकप्रिय टिप्स्टर Evan Blass ने अब इस इवेंट की डेट बताई है। साथ ही, इवेंट के समय का भी खुलासा हुआ है। हालांकि, अभी कंपनी ने इवेंट डेट को लेकर कोई ऑफिशियल डिटेल शेयर नहीं की है। आइये, जानते हैं।
Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 की डेट
Evan Blass ने अपने लेटेस्ट लीक में शॉर्ट GIF इमेज रिवील की है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से ट्वीट कर GIF शेयर किया है। इसमें Samsung Unpacked Event 2024 की डेट और समय बताया है। साथ ही, यह हिंट भी दी है कि इस इवेंट में कंपनी क्या-क्या पेश कर सकती है।
टीजर पोस्ट के अनुसार, 18 जनवरी, 2023 को Samsung Unpacked Event 2024 का आयोजन किया जाएगा। इवेंट 18 जनवरी को 3:00 AM KST (Korean Standard Time) को होगा, जो भारतीय समयानुसार के अनुसार 11:30 PM है।
इवेंट में क्या होगा खास?
इवेंट टीजर में AI के साथ डीप इंटीग्रेशन की ओर इशारा किया गया है, जिसमें एक टैगलाइन है। इसमें लिखा है "गैलेक्सी एआई आ रहा है।" दिलचस्प बात यह है कि साथ वाला आइकन Google Bard के लोगो से काफी मिलता जुलता है।
इसका मतलब यह हो सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज में बार्ड टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट कर सकता है। हालांकि, यह भी उम्मीद है कि सैमसंग अपनी AI ब्रांडिंग के लिए समान कॉस्मेटिक आइटम का उपयोग कर रहा है।
गैलेक्सी S24 सीरीज के बारे में लीक सामने आ रही है। लेटेस्ट लीक में से एक डिवाइस के ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर रिवील हुआ है। टिपस्टर @MysteryLupin ने फोन के सभी एंगल वाली फोटोज शेयर की गई हैं। उनके आकर्षक डिजाइन की अच्छी झलक मिलती है।
ध्यान रखें कि अभी कंपनी ने इवेंट और अपकमिंग सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। उम्मीद है कि सैमसंग जल्द इवेंट की ऑफिशियल डेट अनाउंस कर सकती है। अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।