Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 23, 2025, 05:51 PM (IST)
Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट टैबलेट है। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 8.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8GB RAM व 128GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैब की बैटरी 5100mAh की है, जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं इस टैब की कीमत और खूबियां। और पढें: Best Smartphones under 15000: मम्मी-पापा के लिए बेस्ट रहेंगे ये बजट फोन, मिलेगी 6400mAh बैटरी
कंपनी ने Samsung Galaxy Tab A11 को 4 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें 4GB RAM + 64GB (Wi-Fi) मॉडल की कीमत 12999 रुपये है। इसके 4GB RAM + 64GB (Wi-Fi + 4G LTE) मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। 8GB + 128GB (Wi-Fi) मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं, 8GB + 128GB (Wi-Fi + 4G LTE) मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव
फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy Tab A11 में 8.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1340 x 800 पिक्सल है। इसके अलावा, टैब MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8GB AM + 128GB स्टोरेज मिलती है। टैब की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह टैब Android 15 बेस्ड One UI 7.0 पर काम करता है। कंपनी इस टैब के साथ 7 साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट प्रोवाइड करेगी। इस टैब में Android 22 तक का अपडेट मिलेगा। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट
फोटोग्राफी के लिए टैब में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैब की बैटरी 5100mAh की है, जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। टैब में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है।