Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च से पहले कीमत-फीचर्स सब लीक, Galaxy Unpacked इवेंट में होगी एंट्री!

Samsung Galaxy S25 FE फोन Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान 4 सितंबर को दस्तक दे सकता है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत और सभी फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Sep 03, 2025, 01:23 PM (IST)

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट का ऐलान हो गया है। यह इवेंट कल 4 सितंबर को भारतीय समयानुसार 3 बजे शुरू होने वाला है। कंपनी इस इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S25 Series का नया मॉडल लेकर आ सकती है, जिसमें Samsung Galaxy S25 FE शामिल होगा। लॉन्च से एक दिन पहले इस फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स सामने आ चुकी है। इसमें फोन के फीचर्स से लेकर कीमत तक की सभी डिटेल्स शामिल है। और पढें: क्या Samsung ने बढ़ा दी Galaxy A56 5G, A36 5G, और F17 5G की कीमतें? टिप्सटर ने किया बड़ा दावा

Samsung Galaxy S25 FE Accessories Leaked

-6.7 इंच का FHD डिस्प्ले और पढें: Samsung Galaxy S25 FE 5G यहां 3500 रुपये तक हुआ सस्ता, कम दाम में खरीदने के लिए लपकें सुनहरी Deal

-4nm Exynos 2400 प्रोसेसर

-8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज

-50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट

-12MP का फ्रंट कैमरा

-4900mAh बैटरी/45W फास्ट चार्जिंग

लीक फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy S25 FE फोन में 6.7 इंच का FHD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। साथ ही रेजलूशन 2,340×1,080 पिक्सल हो सकता है। कंपनी इस फोन में Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दे सकती है। इसके अलावा, फोन 4nm Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस सेटअप में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 8MP का टेलीफोटो सेंसर 3X जूम के साथ आ सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, फोन की बैटरी 4900mAh की होगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग स्पीड दी जा सकती है।

Samsung Galaxy S25 FE Price (Expected)

कीमत की बात करें, तो Samsung Galaxy S25 FE को $649.99 (लगभग 57,000 रुपये) में दस्तक दे सकता है। फोन का 256GB स्टोरेज वेरिएंट $709.99 (लगभग 62,300 रुपये) की कीमत में आ सकता है। कंपनी फोन में Jet Black, Navy, Ice Blue और Titanium कलर ऑप्शन पेश कर सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।