Samsung ला रहा स्मार्ट डिजिटल अंगूठी Galaxy Ring! डिटेल लीक
Samsung जल्द ही वियरेबल सेगमेंट में एक नया स्मार्ट डिवाइस पेश करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह स्मार्ट डिवाइस Galaxy Ring के नाम से आ सकता है।
Published By: Harshit Harsh | Published: Jul 19, 2023, 05:14 PM (IST)
हाइलाइट
- Samsung स्मार्ट अंगूठी Galaxy Ring पर काम कर रहा है।
- यह स्मार्ट अंगूठी पहनने वाले यूजर का हेल्थ डेटा ट्रैक करेगा।
- कंपनी ने हाल ही में इस वियरेबल डिवाइस को पेटेंट कराया है।
Samsung अब वियरेबल डिवाइसेज में एक नया डिवाइस लाने की तैयारी कर रही है। स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, AR ग्लास आदि के बाद यह नया डिजिटल वियरेबल स्मार्ट डिवाइस होगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने इस डिवाइस को हेल्थ ट्रैकर के तौर पर पेश करेगा, जिसे अंगूठी की तरह उंगली में पहना जा सकेगा। इस डिवाइस को यूजर्स अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकेंगै और अपने हेल्थ डेटा को एक्सेस कर सकेंगे। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Galaxy Ring की डिटेल लीक
स्मार्टवॉच सेगमेंट में दुनियाभर में अपनी धाक जमाने वाली कंपनी इस सेगमेंट में अपना परचम लहरा सकती है। सैमसंग के इस वियरेबल स्मार्ट डिवाइस का नाम Galaxy Ring हो सकता है। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई कंपनी इस वियरेबल स्मार्ट अंगूठी पर लंबे समय से काम कर रही है और यह फाइनल स्टेज में है।
Galaxy Ring के बारे में यह जानकारी दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन The Elec के जरिए मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने इस रिंग के PCB का सप्लायर हायर कर लिया है, जो इस छोटे से डिवाइस के लिए बोर्ड बना सके। कंपनी ने जापानी PCB सप्लायर Meiko को इसके लिए हायर किया है। यह कंपनी Samsung Galaxy S23 Series के लिए PCB सप्लाई कर चुकी है।
कब होगा लॉन्च?
इसके अलावा एक Reddit यूजर ने सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्ट रिंग के बारे में जानकारी पोस्ट की है। यूजर को लेटेस्ट Samsung Health Data में स्मार्ट रिंग की डिटेल्स मिली है। अभी यह कहना मुश्किल है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी कब तक इस स्मार्ट रिंग को बाजार में उतारने वाली है? लेकिन इतना तो साफ है कि आने वाले कुछ सालों में हमें अलग-अलग तरह के वियरेबल डिवाइसेज देखने को मिलेंगे। सैमसंग के बाद चीनी ब्रांड्स भी इस तरह के वियरेबल डिवाइसेज को लॉन्च करने की कोशिश करेंगे।
Samsung के अपकमिंग अनपैक्ड इवेंड में Galaxy Z Fold 5 और Galax Z Flip 5 के साथ-साथ Galaxy Tab S9 Series और Galaxy Watch 6 Series को भी पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह इवेंट अगले सप्ताह 26 जुलाई को ग्लोबली आयोजित किया जाएगा। कोरिया में आयोजित होने वाले इस इवेंट में कंपनी और भी कई अनाउंसमेंट्स कर सकती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।