comscore

Samsung Galaxy Book5 लैपटॉप AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Samsung Galaxy Book5 लैपटॉप से पर्दा उठा दिया गया है। इस लैपटॉप में सर्किल टू सर्च जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर और 19 घंटे चलने वाली बैटरी दी गई है।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 29, 2025, 01:26 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung ने Samsung Galaxy Book5 लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप काफी पतला है और AI Photo Remaster, सर्किल टू सर्च जैसे AI फीचर्स के साथ आता है। इसमें अलग से Copilot बटन मिलता है। बेहतरीन फंक्शनिंग के लिए लैपटॉप में Intel Core Ultra 7 और इंटेल ग्राफिक कार्ड दिया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप में 19 घंटे चलने वाली पावरफुल बैटरी भी मिलती है। news और पढें: Best Smartphones under 15000: मम्मी-पापा के लिए बेस्ट रहेंगे ये बजट फोन, मिलेगी 6400mAh बैटरी

Samsung Galaxy Book5 Specifications

सैमसंग गैलेक्सी बुक5 में 15.6 इंच का FHD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 1920×1080 पिक्सल है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए लैपटॉप में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर और इंटेल का ग्राफिक कार्ड दिया गया है। इसमें Intel AI Boost NPU मिलता है। फोटो, वीडयो और जरूरी डॉक्यूमेंट स्टोर करने के लिए 1TB तक स्टोरेज दी गई है। इसमें 32GB तक रैम मिलती है। news और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव

बेहतर ऑडियो के लिए लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos के साथ आते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए 1080p FHD कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप में प्रो की-बोर्ड मिलता है, जो न्यूमेरिक की-पैड से लैस है। news और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट

अन्य फीचर्स

सैमसंग ने इस लैपटॉप में 61.2 Wh की बड़ी बैटरी दी है। इसको लेकर दावा किया गया है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में 19 घंटे चलती है। इसे 45W के USB-C एडेप्टर के साथ चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो लैपटॉप में 1 एचडीएमआई, 2 यूएसबी टाईप-सी, 2 यूएसबी 3.2, माइक्रो एसडी कार्ड रीलर, ऑडियो पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और Ethernet मिलता है। वहीं, यह लैपटॉप Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी है लैपटॉप की कीमत

कोरियन टेक जाइंट सैमसंग के अनुसार, Samsung Galaxy Book5 लैपटॉप की कीमत 77,990 रुपये तय की गई है। इसे केवल ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। इस पर 10,000 रुपये का कैशबैक और 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI दी जा रही है। यह ग्राहकों के लिए सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और एक्सक्लूसिव स्टोर पर अवेलेबल है।